Friday, July 24, 2026
Home स्वास्थ्य आंखों से जुड़ी ये समस्याएं बना सकती हैं अंधा, जानें कब हो...

आंखों से जुड़ी ये समस्याएं बना सकती हैं अंधा, जानें कब हो जाना चाहिए सावधान

आंखों को लेकर किसी तरह की लापरवाही जिंदगी भर का पछतावा दे सकती है. खराब खानपान और लाइफस्टाइल की वजह से आंखों की समस्याएं तेजी से बढ़ती जा रही हैं। डॉक्टर भी आंखों के प्रति गंभीरता दिखाने की सलाह देते हैं. उनका कहना है कि आंखों की किसी भी समस्या को अनदेखा नहीं करना चाहिए। जैसे ही समस्या हो तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए. इससे समय रहते समस्या को कम या दूर किया जा सकता है। क्योंकि आंखें इतनी सेंसेटिव होती हैं कि इनसे जुड़ी किसी भी समस्या को इग्नोर करना अंधेपन का कारण बन सकती है।

आंखों की समस्याओं को न करें इग्नोर
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आंखों की समस्या किसी भी उम्र में हो सकती है. इसलिए बचपन से ही आंखों पर ध्यान देना चाहिए. बच्चों में ग्लूकोमा की समस्या तेजी से बढ़ रही है, जो समय के साथ अंधेपन का खतरा बढ़ा सकती है. इतना ही नहीं उम्र बढऩे के साथ होने वाली मोतियाबिंद की समस्या भी आंखों की रोशनी छीन सकती है. इसलिए आंखों से जुडे कुछ लक्षण दिखने पर सावधान हो जाना चाहिए।

आंखों से धुंधला दिखना
अगर आंखों से धुंधला दिख रहा है तो ये कई तरह की समस्याओं और बीमारियों की तरफ इशारा हो सकता है. कुछ मामलों में यह मोतियाबिंद या लेंस से जुड़ी समस्या की वजह से भी हो सकती है. इसलिए तुरंत इलाज करवाना चाहिए. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ज्यादातर मोतियाबिंद उम्र बढऩे के साथ आंखों में होने वाले प्राकृतिक परिवर्तनों के कारण होते हैं, इसलिए अगर समय पर ध्यान न दिया जाए तो ये अंधेपन का कारण बन सकते हैं।

आंखों की नसों में प्रॉब्लम
आंखों की नसों की समस्या भी अंधेपन का कारण बन सकती है. यह देखने की क्षमता को प्रभावित कर सकती है. ग्लूकोमा ऐसी ही बीमारी है. यह आंखों में कई तरह की बीमारियों की तरफ संकेत देती है. ग्लूकोमा का कोई तय इलाज पैटर्न नहीं है. हालांकि, समय रहते इससे जुड़े इलाज से समस्या को खत्म किया जा सकता है।

आंखों में दर्द की समस्या
आंखों की कई बीमारियां दर्द बढ़ा सकती है. आंखों में चोट की वजह से दर्द हो सकता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आंखों में दर्द होने का मतलब है कि आंखें ज्यादा दबाव में  हैं. यह ग्लूकोमा का भी लक्षण हो सकता है. अगर यह समस्या लंबे समय तक बनी है तो आंखों से जुड़े डॉक्टर के पास जाकर जांच करवाना चाहिए. वरना इससे आंखों की रोशनी तक जा सकती है।

RELATED ARTICLES

मानसून में भीगना पड़ सकता है भारी, स्किन और बालों की सुरक्षा है जरूरी

मानसून की फुहारें गर्मी से राहत तो देती हैं, लेकिन बिना सावधानी के बारिश में भीगना आपकी त्वचा और बालों की सेहत पर असर...

क्या आप सही तरीके से नहाते हैं? पहले किस अंग पर पानी डालना चाहिए, जानें

नहाना सिर्फ शरीर की सफाई का तरीका नहीं, बल्कि सेहत से जुड़ी एक महत्वपूर्ण आदत भी माना जाता है। आयुर्वेद में स्नान को दैनिक...

डायबिटीज का नया जोखिम सामने आया, सिर्फ मोटापा ही नहीं मांसपेशियों की कमजोरी भी जिम्मेदार

14 साल तक 4.79 लाख लोगों पर हुई रिसर्च, शरीर में ज्यादा फैट और कमजोर मांसपेशियों वाले लोगों में टाइप-2 डायबिटीज का जोखिम सबसे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

कांवड़ मेले की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने 25 जुलाई तक शेष कार्य निपटाने के निर्देश दिए

पौड़ी:  आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने संबंधित विभागों तथा...

फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए पेपर लीक मामलों की सुनवाई के निर्णय का सीएम धामी ने किया स्वागत

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक के मामलों में दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने...

‘द स्कैम-लीक्ड’ का दमदार टीजर आउट, छात्रों के संघर्ष और पेपर लीक का दर्द आएगा नजर

देश में मेडिकल प्रवेश परीक्षा से जुड़े विवाद और पेपर लीक के मुद्दे पर जारी बहस के बीच अब इसी विषय पर आधारित एक...

श्रमिक कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – मुख्यमंत्री धामी

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए अनेक नई कल्याणकारी...

Recent Comments