Sunday, June 14, 2026
Home उत्तराखंड अगर नए जूतों से पड़ गए हैं छाले तो,जानें तुरंत कैसे मिलेगा...

अगर नए जूतों से पड़ गए हैं छाले तो,जानें तुरंत कैसे मिलेगा आराम

नए जूतों से होने वाली शू बाइट की समस्या लगभग हर किसी को कभी न कभी होती है. जब हम नए जूते पहनते हैं, तो उनका कठोर और खुरदरा सोल हमारी नाजुक पैर की त्वचा को छिल देता है. इससे पैरों में लाल चकत्ते, दर्द, सूजन और कभी-कभी छोटे छोटे घाव भी हो जाते है. इसे शू बाइट कहा जाता है. जिससे चलने-फिरने में दिक्कत होने लगती है. शू बाइट से बचने के लिए हमें नए जूतों का इस्तेमाल धीरे-धीरे बढ़ाना चाहिए. प्रतिदिन केवल 1-2 घंटे ही नए जूते पहनें ताकि वे धीरे-धीरे आपके पैरों के आकार के अनुसार ढल सकें. इतने समय तक जूते पहनने से उनका सोल भी नरम पडऩे लगेगा. इसके अलावा मोजे पहनकर, जूतों के अंदर बेबी पाउडर या टैल्कम पाउडर डालकर भी शू बाइट से बचा जा सकता है.  आइए जानते हैं अगर शू बाइट हो जाए तो क्या करें…

बर्फ लगाएं
नए जूतों से होने वाली शू बाइट की समस्या आम है, लेकिन इसका इलाज घर पर ही संभव है. जहां शू बाइट की परेशानी हुई है, उस जगह पर बर्फ लगाने से बहुत राहत मिलती है. बर्फ की ठंडक दर्द और सूजन को कम करने में मदद करती है. शू बाइट वाली जगह पर बर्फ के टुकड़े लगाएं या फिर बर्फ की पौच बनाकर रखें. इसे 10-15 मिनट तक लगाए रखने से लाभ होगा।.दिन में 2-3 बार ऐसा करने से तेजी से राहत मिलेगी. बर्फ के अलावा आइस क्यूब्स को कपड़े में लपेटकर भी ठंडा कर सकते हैं।

नमक पानी इस्तेमाल करें
नए जूतों से शू बाइट होने पर नमक पानी का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद साबित होता है. नमक में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो आपको राहत दे सकता है. शू बाइट वाली जगह पर नमक पानी की सिकाई करने से दर्द और सूजन में कमी आती है. इसके लिए गुनगुने पानी में एक चम्मच नमक मिलाकर उस जगह पर सिकाई करें. नमक में सोडियम क्लोराइड होता है जो बैक्टीरिया को मारता है और सूजन को कम करता है. इसके अलावा नमक पानी में ओस्मोसिस के कारण पानी निकलने लगता है जिससे सूजन भी कम हो जाती है. रोज दो-तीन बार नमक पानी से सिकाई करने से शू बाइट में लगातार राहत महसूस होगी. नमक एक सस्ता और आसानी से उपलब्ध घरेलू नुस्खा है जो शू बाइट के इलाज में बहुत प्रभावी है।

एलोवेरा जेल
शू बाइट की समस्या से निजात पाने के लिए एलोवेरा जेल एक बेहतरीन घरेलू उपाय है. एलोवेरा में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो शू बाइट के दर्द, सूजन और खुजली को कम करने में मदद करते हैं. शू बाइट वाली जगह पर एलोवेरा जेल की एक पतली लेयर लगाएं और हल्के हाथों से मलें. यह त्वचा को ठंडक देगाऔर दर्द को कम करेंगा. रोजाना 2 से3 बार ऐसा करने से शू बाइट जल्द ठीक हो जाएगी।

RELATED ARTICLES

पासिंग आउट परेड में 515 कैडेटों ने पहनी सैन्य अधिकारी की वर्दी

देहरादून। देश की राष्ट्रपति एवं सशस्त्र सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर द्रौपदी मुर्मू आज देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में आयोजित पासिंग आउट परेड (पीओपी)...

जसपाल राणा के निधन से खेल जगत को अपूरणीय क्षति : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पद्मश्री सम्मानित और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निशानेबाज जसपाल राणा के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शोक...

उत्तराखंड दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मु, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी,...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

पासिंग आउट परेड में 515 कैडेटों ने पहनी सैन्य अधिकारी की वर्दी

देहरादून। देश की राष्ट्रपति एवं सशस्त्र सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर द्रौपदी मुर्मू आज देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में आयोजित पासिंग आउट परेड (पीओपी)...

जसपाल राणा के निधन से खेल जगत को अपूरणीय क्षति : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पद्मश्री सम्मानित और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निशानेबाज जसपाल राणा के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शोक...

संजय कपूर-मौनी रॉय की ‘अब होगा हिसाब’ का दमदार ट्रेलर रिलीज

ओटीटी दर्शकों के लिए एक और रोमांचक ड्रामा सीरीज जल्द आने वाली है। शहीर शेख, संजय कपूर और मौनी रॉय अभिनीत वेब सीरीज ‘अब...

फ्राइड फूड के शौकीन हो जाएं सावधान, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

चटपटे और कुरकुरे खाने का नाम आते ही समोसे, पकौड़े, कचौड़ी और फ्रेंच फ्राइज जैसे स्नैक्स सबसे पहले याद आते हैं। स्वाद के मामले...

Recent Comments