Sunday, October 25, 2026
Home उत्तराखंड लव जिहाद, लैंड जिहाद, अवैध धर्मांतरण व यूसीसी के मुद्दे पर नड्डा...

लव जिहाद, लैंड जिहाद, अवैध धर्मांतरण व यूसीसी के मुद्दे पर नड्डा थपथपा गए सीएम की पीठ

भाजपा विधायक और सांसदों के प्रवास कार्यक्रमों की रिपोर्ट केंद्र को भेजी जायेगी

हरिद्वार में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में पांचों लोस सीट जीतने का लिया संकल्प

देहरादून- हरिद्वार में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लव जिहाद, यूसीसी, धर्मांतरण व लैंड जिहाद पर धामी सरकार की जमकर तारीफ की। कोर ग्रुप की बैठक के बाद भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मीडिया को बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा राज्य सरकार के कई निर्णयों पर सीएम पुष्कर धामी की पीठ थपथपाई ।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में निकाय चुनाव तथा लोक सभा चुनाव भी होने है। कुछ बिंदुओं पर महत्वपूर्ण सुझाव भी प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर नगर निगम, नगर पालिका क्षेत्रों मे जाकर पार्टी प्रत्याशी चयन को लेकर मंथन करेगी । वहीं आम जनता के बीच विधायक और सांसदों के प्रवास कार्यक्रमों को लेकर रिपोर्ट तैयार कर केंद्र को भेजी जायेगी।

भट्ट ने कहा कि प्रदेश में जनहित के निर्णयों पर भी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुक्त कंठ से सीएम पुष्कर सिंह धामी की पीठ थपथपाई। इनमें लव जिहाद, लैंड जिहाद, अवैध धर्मांतरण व यूसीसी के मुद्दे पर उन्होंने सीएम की नीतियों की तारीफ की। सभी सांसदों ने सीएम के कार्यों को सराहनीय बताया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश मे आयी आपदा की तैयारी और आम लोगों को राहत पहुंचाने के लिए किये जा रहे कार्यों से भी राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया। भट्ट ने कहा कि प्रदेश मे फिर पांचो सीट भाजपा के खाते मे आ रही है और केंद्र मे भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने बताया, नड्ड ने मुख्यमंत्री से प्रदेश में आपदा की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली और संगठन से भी राहत कार्यों में सेवा भाव से जुटे रहने का आग्रह किय । उन्होंने कहा, बैठक में सांसदों समेत कोर टीम के सदस्यों ने धामी सरकार के ऐतिहासिक निर्णयों और आपदा की स्थिति से निपटने के लिए प्रशंसा की ।

कोर ग्रुप बैठक में पार्टी प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार पूर्व सीएम व सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत , विजय बहुगुणा राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष राज्य सभा सांसद नरेश बंसल कुलदीप कुमार आदित्य कोठारी , खिलेंद्र चौधरी समेत अन्य कोर ग्रुप के सदस्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

नशे के खिलाफ जागरूकता की पहल, सीएम ने वॉकथॉन का किया शुभारंभ

देहरादून-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

क्या ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप ने दी सैन्य हमले की धमकी

वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को चेतावनी...

सेहत के लिए गुणकारी है तुलसी, पेट की समस्याओं से लेकर तनाव तक में मिल सकता है लाभ

भारतीय घरों में पूजनीय मानी जाने वाली तुलसी का इस्तेमाल लंबे समय से पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में किया जाता रहा है। तुलसी की पत्तियों...

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!