Sunday, June 14, 2026
Home उत्तराखंड समर्थ पोर्टल से सरकार ने तीन विश्वविद्यालयों के दाखिले किए बंद, इन...

समर्थ पोर्टल से सरकार ने तीन विश्वविद्यालयों के दाखिले किए बंद, इन छात्रों को होगी परेशानी

देहरादून- समर्थ पोर्टल के माध्यम से सरकार ने राज्य के तीन विश्वविद्यालयों में स्नातक के दाखिले बंद कर दिए हैं। इस वजह से उत्तराखंड बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षाएं देने वाले छात्र परेशान हैं। उनका अभी तक रिजल्ट नहीं आया है। दरअसल, इस साल प्रदेश के राजकीय विश्वविद्यालयों व संबद्ध कॉलेजों में समर्थ पोर्टल के माध्यम से ग्रेजुएशन के दाखिले दिए गए हैं। इन दाखिलों की प्रक्रिया पूरी करने के लिए सरकार ने तीन बार तिथि भी बढ़ाई। 26 अगस्त से सरकार ने समर्थ पोर्टल से ग्रेजुएशन दाखिलों का लिंक हटा दिया है। सभी कॉलेजों को भी इसकी सूचना भेज दी है। विवि व सरकारी कॉलेजों में करीब 30 और निजी कॉलेजों में करीब 50 प्रतिशत सीटें खाली हैं।

उत्तराखंड बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षाएं सात अगस्त से 12 अगस्त के बीच हुई हैं। उनका अभी मूल्यांकन चल रहा है। वह सभी छात्र परेशान हैं कि इस परीक्षा के बाद जब रिजल्ट आएगा तो वह कहां दाखिला लेंगे। उनके पास कोई विकल्प ही नहीं बचा है। गढ़वाल विवि व इसके संबद्ध कॉलेजों में केवल सीयूईटी के माध्यम से दाखिले दिए जा रहे हैं। कुमाऊं विवि, अल्मोड़ा विवि, श्रीदेव सुमन विवि के संबद्ध कॉलेजों में दाखिले बंद कर दिए गए हैं। कंपार्टमेंट देने वाले छात्रों ने सरकार से मांग की है कि तिथि आगे बढ़ाई जाए।

RELATED ARTICLES

पासिंग आउट परेड में 515 कैडेटों ने पहनी सैन्य अधिकारी की वर्दी

देहरादून। देश की राष्ट्रपति एवं सशस्त्र सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर द्रौपदी मुर्मू आज देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में आयोजित पासिंग आउट परेड (पीओपी)...

जसपाल राणा के निधन से खेल जगत को अपूरणीय क्षति : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पद्मश्री सम्मानित और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निशानेबाज जसपाल राणा के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शोक...

उत्तराखंड दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मु, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी,...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

पासिंग आउट परेड में 515 कैडेटों ने पहनी सैन्य अधिकारी की वर्दी

देहरादून। देश की राष्ट्रपति एवं सशस्त्र सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर द्रौपदी मुर्मू आज देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में आयोजित पासिंग आउट परेड (पीओपी)...

जसपाल राणा के निधन से खेल जगत को अपूरणीय क्षति : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पद्मश्री सम्मानित और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निशानेबाज जसपाल राणा के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शोक...

संजय कपूर-मौनी रॉय की ‘अब होगा हिसाब’ का दमदार ट्रेलर रिलीज

ओटीटी दर्शकों के लिए एक और रोमांचक ड्रामा सीरीज जल्द आने वाली है। शहीर शेख, संजय कपूर और मौनी रॉय अभिनीत वेब सीरीज ‘अब...

फ्राइड फूड के शौकीन हो जाएं सावधान, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

चटपटे और कुरकुरे खाने का नाम आते ही समोसे, पकौड़े, कचौड़ी और फ्रेंच फ्राइज जैसे स्नैक्स सबसे पहले याद आते हैं। स्वाद के मामले...

Recent Comments