Sunday, June 14, 2026
Home मनोरंजन रवीना टंडन जल्द शुरू करेंगी वेलकम टू द जंगल की शूटिंग, अक्षय...

रवीना टंडन जल्द शुरू करेंगी वेलकम टू द जंगल की शूटिंग, अक्षय कुमार संग बनी जोड़ी

फिरोज नाडियाडवाला की फिल्म वेलकम की तीसरी किस्त वेलकम टू द जंगल इन दिनों सुर्खियों में है।फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर तरह-तरह की खबरें आती रहती हैं।ऐसी चर्चा है कि रवीना टंडन फिल्म वेलकम टू द जंगल का हिस्सा बन गई हैं और वह 19 साल बाद अक्षय कुमार के साथ अभिनय करती नजर आएंगी।ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय और रवीना वेलकम टू द जंगल की शूटिंग अक्टूबर के पहले सप्ताह में शुरू करने वाले हैं।

एक सूत्र ने बताया, रवीना वेलकम की तीसरी किस्त का हिस्सा बन चुकी है और उनकी जोड़ी अक्षय कुमार के साथ बनेगी। रवीना और निर्देशक अहमद खान के बीच चर्चा 2019 की शुरुआत में शुरू हुई थी जब वह डांस रियलिटी शो नच बलिए 9 की शूटिंग कर रहे थे।उन्होंने आगे कहा, शूटिंग अक्टूबर के पहले हफ्ते में मुंबई में शुरू होने की संभावना है। बाद का कार्यक्रम विदेशों सहित अन्य जगहों पर हो सकता है।
अनिल कपूर और नाना पाटेकर की 2007 में आई फिल्म वेलकम को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन करने में सफल रही थी, जिसके बाद 2015 में इसका सीक्वल वेलकम बैक आया था।अब इस फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त वेलकम 3 को लेकर चर्चा चल रही है।जहां वेलकम और वेलकम बैक का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया था, वहीं वेलकम 3 का निर्देशन अहमद खान करेंगे।

RELATED ARTICLES

संजय कपूर-मौनी रॉय की ‘अब होगा हिसाब’ का दमदार ट्रेलर रिलीज

ओटीटी दर्शकों के लिए एक और रोमांचक ड्रामा सीरीज जल्द आने वाली है। शहीर शेख, संजय कपूर और मौनी रॉय अभिनीत वेब सीरीज ‘अब...

कॉमेडी का तड़का लेकर लौटे अक्षय-परेश-सुनील, ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा का विषय बन गया है। करीब...

‘धमाल 4’ के ट्रेलर की तारीख का ऐलान, अजय देवगन ने दी बड़ी अपडेट

कॉमेडी फिल्मों के शौकीनों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे इंतजार के बाद बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धमाल 4’ को लेकर नया अपडेट जारी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

पासिंग आउट परेड में 515 कैडेटों ने पहनी सैन्य अधिकारी की वर्दी

देहरादून। देश की राष्ट्रपति एवं सशस्त्र सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर द्रौपदी मुर्मू आज देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में आयोजित पासिंग आउट परेड (पीओपी)...

जसपाल राणा के निधन से खेल जगत को अपूरणीय क्षति : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पद्मश्री सम्मानित और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निशानेबाज जसपाल राणा के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शोक...

संजय कपूर-मौनी रॉय की ‘अब होगा हिसाब’ का दमदार ट्रेलर रिलीज

ओटीटी दर्शकों के लिए एक और रोमांचक ड्रामा सीरीज जल्द आने वाली है। शहीर शेख, संजय कपूर और मौनी रॉय अभिनीत वेब सीरीज ‘अब...

फ्राइड फूड के शौकीन हो जाएं सावधान, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

चटपटे और कुरकुरे खाने का नाम आते ही समोसे, पकौड़े, कचौड़ी और फ्रेंच फ्राइज जैसे स्नैक्स सबसे पहले याद आते हैं। स्वाद के मामले...

Recent Comments