Saturday, October 24, 2026
Home स्वास्थ्य सिर दर्द होने पर क्या आप भी तुरंत खा लेते हैं दवा,...

सिर दर्द होने पर क्या आप भी तुरंत खा लेते हैं दवा, ऐसा करना हो सकता है खतरनाक, जान लीजिए इसके नुकसान

अक्सर देखा गया है कि सिरदर्द होने पर लोग तुरंत जाकर ओवर द काउंटर दवाओं का सेवन कर लेते हैं। हल्का सा दर्द होने भी तुरंत पेनकिलर खा लेते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिरदर्द होते ही पेनकिलर खाना खतरनाक हो सकता है। इससे कई तरह के नुकसानदायक भी हो सकते हैं। सिरदर्द होने पर किसी तरह का पेनकिलर तुरंत खाने से आराम तो मिल सकता है लेकिन लंबे समय के लिए यह गंभीर समस्याएं भी पैदा कर सकता है। इसलिए कभी भी सिर में दर्द होने पर तुरंत दवा खाने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं इसके क्या नुकसान हो सकते हैं…

सिरदर्द होने पर तुरंत क्यों नहीं खानी चाहिए दवा
हेडेक से आराम पाने के लिए ज्यादातर लोग तुरंत पेनकिलर लेकर खा जाते हैं। ओवर द काउंटर दवाईयों का सेवन एक लिमिट में ही सुरक्षित होता है। बहुत ज्यादा या अक्सर ही पेनकिलर या कोई दवा खाने से गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं। बिना डॉक्टर की सलाह दवा खाकर खरीदने की आदत भी गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। इससे शरीर में कई तरह के साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं।

सिरदर्द में तुरंत दवा खाने के नुकसान

1. दवाओं के ओवरडोज से पेट नर्वस सिस्टम और शरीर की इम्यूनिटी को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है।

2. इसकी वजह से पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे दर्द, सूजन और अपच हो सकता है।

3. सिरदर्द में बहुत ज्यादा पेनकिलर खाने से लिवर और किडनी जैसे आंतरिक अंगों पर बुरा असर पड़ सकता है।

4. दवा खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी खत्म हो सकती है।

5. सिरदर्द में बहुत ज्यादा पेनकिलर खाना दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियां पैदा कर सकता है। इससे हार्ट अटैक का खतरा भी हो सकता है।

6.  सिरदर्द होने पर अगर अक्सर पेनकिलर खाते हैं तो इसकी वजह से पेट का अल्सर भी हो सकता है।

RELATED ARTICLES

मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए केवल विटामिन C और D काफी नहीं, इन पोषक तत्वों पर भी दें ध्यान

शरीर को संक्रमण और बीमारियों से बचाने में प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्युनिटी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली शरीर को वायरस, बैक्टीरिया...

देहरादून में डेंगू के मामलों में तेजी, 17 दिन में 304 मरीजों की पुष्टि

नई दिल्ली-  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में डेंगू का डंक एक बार फिर तेजी से असर दिखा रहा है। अक्तूबर महीने में डेंगू के मामलों...

बार-बार मुंह सूखने के पीछे हो सकती हैं ये 6 वजहें, जानें कब सतर्क होने की जरूरत

क्या आपको बार-बार गला सूखने का एहसास होता है? क्या खूब पानी पीने के बाद भी मुंह और गले में सूखापन बना रहता है?...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए केवल विटामिन C और D काफी नहीं, इन पोषक तत्वों पर भी दें ध्यान

शरीर को संक्रमण और बीमारियों से बचाने में प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्युनिटी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली शरीर को वायरस, बैक्टीरिया...

नशे के खिलाफ जागरूकता की पहल, सीएम ने वॉकथॉन का किया शुभारंभ

देहरादून-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’...

‘जेलर 2’ की शानदार कमाई जारी, ‘रणबाली’ के कलेक्शन में आई कमी

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्मों के बीच कमाई को लेकर मुकाबला देखने को मिल रहा है। रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ शानदार...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!