Monday, November 16, 2026
Home उत्तराखंड लोक संस्कृति के रंग में रंगे बंशीधर तिवारी, इगास उत्सव में पहाड़ी...

लोक संस्कृति के रंग में रंगे बंशीधर तिवारी, इगास उत्सव में पहाड़ी गीतों पर जमकर थिरके

देहरादून- उत्तराखंड की लोक संस्कृति और परंपराओं के प्रति प्रेम जब व्यवहार में दिखाई देता है, तो वह लोगों के लिए एक खूबसूरत संदेश बन जाता है। कुछ ऐसा ही नजारा देहरादून में आयोजित इगास बग्वाल के विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम में देखने को मिला।

दीपावली के 11 दिन बाद मनाए जाने वाले उत्तराखंड के पारंपरिक लोकपर्व इगास के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सूचना महानिदेशक व उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी पूरी तरह पहाड़ी रंग में रंगे नजर आए। देहरादून बंजारावाला के गंगोत्री विहार में आयोजित कार्यक्रम में पारंपरिक लोकगीतों की धुन गूंजी तो बंशीधर तिवारी खुद को थिरकने से नहीं रोक पाए। उन्होंने पहाड़ी गीतों पर जमकर नृत्य किया और कार्यक्रम में मौजूद लोगों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने भी उनके साथ कदम से कदम मिलाए।

बंशीधर तिवारी की यह सहज सहभागिता कार्यक्रम का खास आकर्षण रही। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रोजगार और बेहतर अवसरों की तलाश में भले ही उत्तराखंड के लोग देश-दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में पहुंच गए हों, लेकिन अपनी संस्कृति, सभ्यता और जड़ों से जुड़े रहना बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि इगास जैसे लोकपर्व हमारी सांस्कृतिक पहचान हैं। ऐसे आयोजन न केवल हमारी परंपराओं को जीवंत रखते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी विरासत से परिचित कराने और समाज में आपसी मेलजोल बढ़ाने का भी काम करते हैं।

बंशीधर तिवारी की लोकगीतों पर थिरकती तस्वीरें और उनकी सांस्कृतिक सहभागिता ने एक खूबसूरत संदेश दिया कि अपनी संस्कृति को बचाने के लिए जरूरी है कि हम उस पर गर्व भी करें और उसे अपने जीवन का हिस्सा भी बनाएं।

RELATED ARTICLES

जौलजीबी मेले के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 102.72 करोड़ की योजनाओं की सौगात

देहरादून/पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पिथौरागढ़ जनपद के सीमांत क्षेत्र में काली और गोरी नदियों के संगम पर आयोजित ऐतिहासिक जौलजीबी...

74वें गौचर मेले का सीएम धामी ने किया उद्घाटन, पेयजल योजनाओं का भी किया लोकार्पण।

गौचर (चमोली)। उत्तराखंड की ऐतिहासिक व्यापारिक परंपरा और समृद्ध लोक संस्कृति का प्रतीक 74वां राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेला शनिवार से शुरू...

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ की चर्चा

उत्तराखण्ड में 12 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में मान्यता...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

लोक संस्कृति के रंग में रंगे बंशीधर तिवारी, इगास उत्सव में पहाड़ी गीतों पर जमकर थिरके

देहरादून- उत्तराखंड की लोक संस्कृति और परंपराओं के प्रति प्रेम जब व्यवहार में दिखाई देता है, तो वह लोगों के लिए एक खूबसूरत संदेश...

जौलजीबी मेले के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 102.72 करोड़ की योजनाओं की सौगात

देहरादून/पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पिथौरागढ़ जनपद के सीमांत क्षेत्र में काली और गोरी नदियों के संगम पर आयोजित ऐतिहासिक जौलजीबी...

भुवन बाम लेकर आए ‘ढिंढोरा 2’, ट्रेलर में दिखा मस्ती और हंगामे से भरपूर अंदाज।

भुवन बाम की लोकप्रिय वेब सीरीज ‘ढिंढोरा’ के नए सीजन का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए अच्छी खबर है। लंबे इंतजार के बाद...

मीठे के अलावा ये गलत आदतें भी बन सकती हैं डायबिटीज की वजह, जानें बचाव के उपाय।

डायबिटीज आज तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं में शामिल हो गई है। पहले इसे उम्र बढ़ने के साथ होने वाली बीमारी माना जाता था,...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!