Thursday, October 29, 2026
Home उत्तराखंड बदरीनाथ धाम पहुंचीं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

बदरीनाथ धाम पहुंचीं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

बद्रीनाथ धाम। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचकर भगवान श्री बद्री विशाल के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर उन्होंने बद्री-केदार मंदिर समिति (BKTC) द्वारा चारधाम यात्रा के दौरान की जा रही व्यवस्थाओं एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह निरंतर देखने को मिल रहा है। अब तक लगभग 62 लाख श्रद्धालु चारों धामों में दर्शन कर चुके हैं, जबकि करीब 22 लाख श्रद्धालुओं ने भगवान श्री बद्री विशाल के दर्शन किए हैं।

उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का उत्तराखंड पहुंचना प्रदेश की धार्मिक आस्था, आध्यात्मिक महत्व और पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने में मंदिर समिति, प्रशासन एवं संबंधित विभागों का योगदान सराहनीय है।

उन्होंने भगवान बद्री विशाल से समस्त प्रदेशवासियों एवं देशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की।

RELATED ARTICLES

राजधानी में यातायात व्यवस्था सुधारने पर जोर, जाम से राहत के लिए बनेगी व्यापक कार्ययोजना

देहरादून। देहरादून शहर में बढ़ते यातायात दबाव और जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए जिला प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है।...

पहाड़ों पर बदला मौसम, केदारनाथ-गंगोत्री में हुई बर्फबारी से बढ़ी ठंड

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। केदारनाथ और गंगोत्री धाम में बर्फबारी होने से पहाड़ों ने सफेद चादर...

देहरादून की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की तैयारी, पार्किंग और शटल सेवा पर बनेगी व्यापक कार्ययोजना

देहरादून, दिनांक 28 अक्टूबर 2026 (सूवि)। देहरादून शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने तथा जाम की समस्या के स्थायी समाधान...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

राजधानी में यातायात व्यवस्था सुधारने पर जोर, जाम से राहत के लिए बनेगी व्यापक कार्ययोजना

देहरादून। देहरादून शहर में बढ़ते यातायात दबाव और जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए जिला प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है।...

पूरी-कचौड़ी खाने के बाद पेट में हो रही जलन? अपनाएं ये आसान तरीके

त्योहारों के दौरान खानपान में सावधानी जरूरी है। पूरी, कचौड़ी, पकौड़े और मसालेदार पकवानों का स्वाद लेना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन...

बदरीनाथ धाम पहुंचीं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

बद्रीनाथ धाम। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचकर भगवान श्री बद्री विशाल के दर्शन एवं पूजा-अर्चना...

पहाड़ों पर बदला मौसम, केदारनाथ-गंगोत्री में हुई बर्फबारी से बढ़ी ठंड

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। केदारनाथ और गंगोत्री धाम में बर्फबारी होने से पहाड़ों ने सफेद चादर...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!