Wednesday, October 21, 2026
Home उत्तराखंड गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि तय, 10 नवंबर को...

गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि तय, 10 नवंबर को होंगे शीतकालीन अवकाश

उत्तरकाशी। विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम में चारधाम यात्रा के समापन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आगामी 10 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के साथ गंगोत्री मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद मां गंगा की उत्सव डोली को उनके शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा गांव ले जाया जाएगा, जहां अगले छह महीने तक श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन और पूजा-अर्चना कर सकेंगे।

गंगोत्री मंदिर समिति की ओर से शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर विशेष पूजा-अर्चना के बाद कपाट बंद करने की तिथि और शुभ मुहूर्त तय किया गया। मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि 10 नवंबर को अन्नकूट और गोवर्धन पूजा के अवसर पर अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12:05 बजे मंदिर के कपाट बंद होंगे।

कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की उत्सव डोली पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मुखबा गांव के लिए प्रस्थान करेगी। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। सेना के बैंड की मधुर धुनों और मां गंगा के जयकारों के बीच डोली को विदाई दी जाएगी। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में नजर आएगा।

समिति के सचिव के अनुसार, 11 नवंबर को भैया दूज के पावन पर्व पर मां गंगा की उत्सव डोली मुखबा गांव पहुंचेगी। यहां धार्मिक परंपराओं के अनुसार मां गंगा की पूजा-अर्चना की जाएगी और शीतकालीन प्रवास के दौरान श्रद्धालु मुखबा स्थित मंदिर में दर्शन कर सकेंगे।

गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के साथ ही इस वर्ष की गंगोत्री धाम यात्रा का समापन हो जाएगा। शीतकाल में ऊंचाई वाले क्षेत्र में स्थित धाम के कपाट बंद रहने के बावजूद श्रद्धालुओं को मुखबा गांव में मां गंगा के दर्शन का अवसर मिलता रहेगा।

RELATED ARTICLES

संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने सिमोग में दशहरा उत्सव में की शिरकत, मंदिर में की पूजा-अर्चना

विकास नगर (देहरादून)। प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने जौनसार-बावर क्षेत्र के सिमोग में पहुंच कर शिलगुर विजट महाराज के...

विजयदशमी पर सीएम धामी ने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विजयदशमी की पूर्व संध्या पर...

देहरादून में ईवीएम की तकनीकी जांच 23 अक्टूबर से, डीएम ने राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील की

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 (सू.वि.) विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जनपद देहरादून में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की प्रथम स्तरीय तकनीकी जांच (एफएलसी)...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने सिमोग में दशहरा उत्सव में की शिरकत, मंदिर में की पूजा-अर्चना

विकास नगर (देहरादून)। प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने जौनसार-बावर क्षेत्र के सिमोग में पहुंच कर शिलगुर विजट महाराज के...

विजयदशमी पर सीएम धामी ने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विजयदशमी की पूर्व संध्या पर...

देहरादून में ईवीएम की तकनीकी जांच 23 अक्टूबर से, डीएम ने राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील की

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 (सू.वि.) विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जनपद देहरादून में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की प्रथम स्तरीय तकनीकी जांच (एफएलसी)...

दिल की सेहत से लेकर वजन नियंत्रण तक, इलायची के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

आजकल अनियमित खानपान, शारीरिक मेहनत की कमी और लगातार तनाव के कारण मोटापे की समस्या बढ़ रही है। अधिक वजन होने से टाइप-2 डायबिटीज,...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!