Sunday, October 18, 2026
Home उत्तराखंड सड़कें दुरुस्त करने की समयसीमा तय, 18 अक्टूबर तक गड्ढे भरने के...

सड़कें दुरुस्त करने की समयसीमा तय, 18 अक्टूबर तक गड्ढे भरने के निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड में सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के अभियान को गति देने के लिए लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पांडेय ने देहरादून के प्रमुख मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में किए गए इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़कों की मौजूदा स्थिति और गड्ढा भरान व सुधार कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

सचिव पंकज कुमार पांडेय ने स्पष्ट किया कि प्रदेश की सभी सड़कों को 18 अक्टूबर 2026 तक गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ काम किया जाए। सड़क सुधार कार्यों में किसी भी तरह की अनावश्यक देरी न हो और प्राथमिकता के आधार पर क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरुस्त किया जाए।

शहर के प्रमुख मार्गों का किया निरीक्षण

निरीक्षण की शुरुआत कालीदास रोड टर्न से हुई। इसके बाद सचिव ने कैनाल रोड, नागल, मसूरी डायवर्जन, सहस्रधारा तिराहा, लाडपुर, जोगीवाला, रिस्पना पुल, घंटाघर, चकराता रोड और गढ़ी कैंट सहित शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क की स्थिति का आकलन करने के साथ ही चल रहे सुधार कार्यों की प्रगति की जानकारी भी ली।

समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

सचिव ने अधिकारियों से कहा कि सड़क सुधार और गड्ढा भरान के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। अभियान के तहत केवल औपचारिकता पूरी करने के बजाय सड़कों की स्थिति में वास्तविक सुधार सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को आवागमन में परेशानी न हो और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी कम की जा सके।

लोक निर्माण विभाग की ओर से प्रदेशभर में सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान की नियमित निगरानी की जा रही है। विभाग का जोर निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूरा करने और सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने पर है।

निरीक्षण में ये अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के अपर सचिव विनीत कुमार, मुख्य अभियंता दयानंद, अधीक्षण अभियंता ओमपाल सिंह और अरुण पांडेय, अधिशासी अभियंता बी.एन. द्विवेदी सहित अभियंता प्रवीण कुश, दीपक, सुरेश तोमर, विपुल सैमी और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

राज्य स्थापना दिवस समारोह को लेकर तैयारियां तेज, देहरादून में होंगे रंगारंग और भव्य आयोजन

देहरादून, 17 अक्टूबर 2026  उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस को भव्य, आकर्षक और यादगार बनाने के लिए जनपदभर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राज्य के...

दून के नेटवर्कविहीन इलाकों को मिलेगी राहत, 19 शैडो एरिया में कनेक्टिविटी सुधारने पर जोर

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जनपद में दूरसंचार कनेक्टिविटी को शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिला टेलीकॉम समिति एवं नेशनल ब्रॉडबैंड...

हरिद्वार कुंभ को दिव्य और भव्य बनाने के लिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश: सतपाल महाराज

हरिद्वार- कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने राज्य सरकार की हरिद्वार कुंभ-2027 को दिव्य एवं भव्य स्वरूप में आयोजित करने की प्रतिबद्धता के अनुरूप सभी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

राज्य स्थापना दिवस समारोह को लेकर तैयारियां तेज, देहरादून में होंगे रंगारंग और भव्य आयोजन

देहरादून, 17 अक्टूबर 2026  उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस को भव्य, आकर्षक और यादगार बनाने के लिए जनपदभर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राज्य के...

सड़कें दुरुस्त करने की समयसीमा तय, 18 अक्टूबर तक गड्ढे भरने के निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड में सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के अभियान को गति देने के लिए लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पांडेय ने देहरादून...

रोजाना अधिक सफेद चावल खाना पड़ सकता है भारी, सेहतमंद रहने के लिए अपनाएं ये टिप्स

भारतीय खानपान में चावल की अहम जगह है। दाल-चावल से लेकर राजमा-चावल और कढ़ी-चावल तक, कई व्यंजन लोगों की रोजमर्रा की थाली का हिस्सा...

बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, ‘रणबाली’ ने भी बढ़ाई रफ्तार; बाकी फिल्मों का कलेक्शन जानें

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। रजनीकांत की ‘जेलर 2’ रिलीज के साथ ही शानदार...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!