Thursday, October 15, 2026
Home उत्तराखंड दिल्ली में शिवराज सिंह चौहान से मिले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

दिल्ली में शिवराज सिंह चौहान से मिले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री, कृषि एवं किसान कल्याण और ग्राम्य विकास श्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर उत्तराखंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत सड़कों के निर्माण एवं प्रस्तावों की स्वीकृति के संबंध में चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि उत्तराखंड में ग्रामीण क्षेत्रों को सड़क सुविधा से जोड़ने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 315 सड़कों के प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजे गए हैं। इन सड़कों के निर्माण से प्रदेश की 610 बसावटों को सड़क संपर्क से जोड़ने में मदद मिलेगी। इससे दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होने के साथ ही स्थानीय निवासियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और अन्य आवश्यक सुविधाओं तक पहुंचने में सहूलियत मिलेगी।

मुख्यमंत्री धामी ने इन प्रस्तावों को जल्द से जल्द स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध करते हुए कहा कि पर्वतीय भौगोलिक परिस्थितियों वाले उत्तराखंड में सड़क संपर्क ग्रामीण विकास की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। सड़क सुविधा के विस्तार से सीमांत एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विकास को गति मिलेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि उत्तराखंड द्वारा प्रस्तुत सड़कों के प्रस्तावों को जल्द से जल्द स्वीकृति प्रदान करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों का निर्माण इस दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। इससे ग्रामीण आबादी को बेहतर संपर्क सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही प्रदेश के समग्र विकास को भी गति मिलेगी।

RELATED ARTICLES

राशन की गुणवत्ता जांचने के लिए गोदामों का दौरा करेंगे एसडीएम

देहरादून। सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जनपद के समस्त उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों...

मतदान प्रतिशत बढ़ाने की कवायद तेज, कम वोटिंग वाले बूथों पर विशेष जागरूकता अभियान

देहरादून, 13 अक्टूबर, 2026 (सू.वि) लोकतंत्र के महापर्व में प्रत्येक मतदाता की सहभागिता सुनिश्चित करने और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जनपद देहरादून में मतदाता...

ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक मजबूती का जरिया बना सरस फूड फेस्टिवल

देहरादून। राजधानी देहरादून में आयोजित सरस फूड फेस्टिवल 2026 ग्रामीण महिलाओं की आजीविका और स्वरोजगार का सशक्त मंच बनकर उभरा है। फेस्टिवल में स्वयं...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

नाभि में सरसों का तेल लगाने का ट्रेंड कितना सही? त्वचा और पेट पर असर को समझें

बदलते मौसम के साथ त्वचा में रूखापन, होंठों का फटना और शरीर में खिंचाव जैसी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। ऐसे में कई लोग घरेलू...

खोसला का घोसला 2’ की नई रिलीज डेट का ऐलान, अगले साल इस दिन होगी रिलीज

दर्शकों के बीच चर्चित फिल्म ‘खोसला का घोसला’ के सीक्वल का इंतजार कर रहे लोगों के लिए नई जानकारी सामने आई है। ‘खोसला का...

राशन की गुणवत्ता जांचने के लिए गोदामों का दौरा करेंगे एसडीएम

देहरादून। सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जनपद के समस्त उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों...

मतदान प्रतिशत बढ़ाने की कवायद तेज, कम वोटिंग वाले बूथों पर विशेष जागरूकता अभियान

देहरादून, 13 अक्टूबर, 2026 (सू.वि) लोकतंत्र के महापर्व में प्रत्येक मतदाता की सहभागिता सुनिश्चित करने और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जनपद देहरादून में मतदाता...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!