Tuesday, October 6, 2026
Home उत्तराखंड डीएम अपूर्वा पाण्डे ने जनसुनवाई में सुनीं 07 समस्याएं, समयसीमा में समाधान...

डीएम अपूर्वा पाण्डे ने जनसुनवाई में सुनीं 07 समस्याएं, समयसीमा में समाधान के दिए निर्देश

बागेश्वर। जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सड़क, बिजली, पेयजल, मुआवजा सहित विभिन्न मामलों से संबंधित कुल 07 शिकायतें प्राप्त हुईं।

जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कांडा में पेयजल समस्या के मामले में जिलाधिकारी ने जल निगम को पाइपलाइन दुरुस्त कर विद्यालय में नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। वहीं ढालन-खुनौली सड़क की कटिंग से प्रभावित व्यक्ति को मुआवजा दिए जाने के प्रकरण में अधिशासी अभियंता लोनिवि कपकोट को स्थलीय निरीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।

सिरकोट-व्हील-कुलवान सड़क बंद होने की शिकायत पर लोनिवि बागेश्वर को स्थलीय निरीक्षण कर सड़क को शीघ्र यातायात के लिए सुचारू करने के निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन एवं हेलो बागेश्वर पर प्राप्त शिकायतों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतकर्ताओं से दूरभाष पर संपर्क कर शिकायत के निस्तारण की स्थिति की जानकारी देने तथा शिकायतकर्ता की संतुष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

कांस्य पदक जीतकर लौटे बॉक्सर कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को नगला तराई, खटीमा स्थित उनके निजी आवास पर अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर एवं उत्तराखण्ड के प्रतिभावान खिलाड़ी कपिल...

उत्तराखंड में मौसम फिर बदलेगा रंग, 6 से 11 अक्टूबर तक येलो अलर्ट जारी

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 6 से 11 अक्टूबर तक येलो अलर्ट...

चुनावी तैयारियों को लेकर डीएम सख्त, नोडल अधिकारियों को समयबद्ध कार्य निपटाने के निर्देश

ईवीएम-वीवीपैट की उपलब्धता, मतदान केंद्रों की मैपिंग, सुरक्षा व्यवस्था और कार्मिकों के प्रशिक्षण पर रहेगा विशेष फोकस देहरादून : भारत निर्वाचन आयोग के उच्च अधिकारियों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

करी पत्ते के हैं कई फायदे, ब्लड शुगर कंट्रोल से बेहतर पाचन तक में मददगार

भारतीय रसोई में करी पत्ते का इस्तेमाल मुख्य रूप से तड़का लगाने और खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसकी खुशबू...

कांस्य पदक जीतकर लौटे बॉक्सर कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को नगला तराई, खटीमा स्थित उनके निजी आवास पर अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर एवं उत्तराखण्ड के प्रतिभावान खिलाड़ी कपिल...

उत्तराखंड में मौसम फिर बदलेगा रंग, 6 से 11 अक्टूबर तक येलो अलर्ट जारी

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 6 से 11 अक्टूबर तक येलो अलर्ट...

डीएम अपूर्वा पाण्डे ने जनसुनवाई में सुनीं 07 समस्याएं, समयसीमा में समाधान के दिए निर्देश

बागेश्वर। जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सड़क, बिजली, पेयजल, मुआवजा सहित...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!