Sunday, October 4, 2026
Home उत्तराखंड SIR के बाद देहरादून में 39,992 मतदाता बढ़े, अब 11,94,797 पंजीकृत

SIR के बाद देहरादून में 39,992 मतदाता बढ़े, अब 11,94,797 पंजीकृत

देहरादून 03 अक्टूबर,2026 (सू.वि),
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के सफल संपादन के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर को जनपद देहरादून की फोटोयुक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर अंतिम मतदाता सूची की विस्तृत जानकारी साझा की। इस दौरान सभी राजनीतिक दलों को विधानसभा क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली और सर्विस निर्वाचक नामावली की हार्ड कॉपी एवं सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध कराई गई।

जिलाधिकारी ने एसआईआर कार्यक्रम में सहयोग के लिए राजनीतिक दलों का आभार व्यक्त करते हुए आगामी निर्वाचन प्रक्रिया में भी सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी सभी दायित्वों का निर्वहन भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ किया जाना सुनिश्चित किया जाए।

जिले में अब 11.94 लाख से अधिक मतदाता
जिलाधिकारी ने बताया कि 14 जुलाई 2026 को प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची के अनुसार जनपद में 11,90,805 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें 6,15,349 पुरुष, 5,75,404 महिलाएं और 52 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल थे। विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद अंतिम मतदाता सूची में कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 11,94,797 हो गई है। इनमें 6,17,041 पुरुष, 5,77,706 महिलाएं और 50 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। अंतिम सूची में 9,371 सर्विस मतदाता भी पंजीकृत हैं।

उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान 36,042 नए मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े गए, जबकि मृत्यु, स्थानांतरण एवं अन्य कारणों से 32,050 नाम हटाए गए। इस प्रकार प्रारूप सूची की तुलना में अंतिम मतदाता सूची में कुल 3,992 मतदाताओं की शुद्ध वृद्धि दर्ज की गई।

सहसपुर में सर्वाधिक मतदाता
विधानसभा क्षेत्रवार आंकड़ों के अनुसार सहसपुर में सर्वाधिक 1,60,507 मतदाता पंजीकृत हैं। इसके बाद धर्मपुर में 1,50,400, डोईवाला में 1,46,980, रायपुर में 1,38,164 और ऋषिकेश में 1,25,553 मतदाता हैं।

इसी प्रकार चकराता विधानसभा क्षेत्र में 1,04,060, विकासनगर में 1,00,402, मसूरी में 98,953, देहरादून कैंट में 89,209 तथा राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र में 80,569 मतदाता पंजीकृत हैं। जिले की सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 2,045 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह, निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रविन्द्र ज्वांठा तथा जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र देवली सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इनमें भारतीय जनता पार्टी के अरविंद कुमार जैन एवं महेश गुप्ता, सीपीआई (एम) के अनंत आकाश, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जसविंदर सिंह एवं सुनील जायसवाल, बहुजन समाज पार्टी के सतेन्द्र कुमार एवं सतेन्द्र चोपड़ा तथा आम आदमी पार्टी के कमल राणा शामिल रहे। जनपद के सभी संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

जिला सूचना अधिकारी, देहरादून।

RELATED ARTICLES

उत्तराखण्ड भ्रमण से प्रभावित हरियाणा के युवा, मुख्यमंत्री धामी से बताई अपनी यात्रा की बातें

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड के तीन दिवसीय भ्रमण पर आए हरियाणा के युवाओं ने भेंट की।...

मुख्यमंत्री ने राज्य आंदोलनकारी शहीदों को दी श्रद्धांजलि, किया भावपूर्ण स्मरण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को शहीद स्थल कचहरी परिसर, देहरादून में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों की पुण्य स्मृति में उनके चित्रों...

नमो क्रिकेट लीग में मैदान पर उतरे सीएम धामी, खिलाड़ियों संग क्रिकेट खेलकर दिया नशामुक्ति का संदेश

पंचकूला – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पंचकूला के ताऊ देवीलाल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित ‘नमो क्रिकेट लीग’ में प्रतिभाग कर युवा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

SIR के बाद देहरादून में 39,992 मतदाता बढ़े, अब 11,94,797 पंजीकृत

देहरादून 03 अक्टूबर,2026 (सू.वि), विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के सफल संपादन के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर को जनपद देहरादून की फोटोयुक्त मतदाता सूची का...

उत्तराखण्ड भ्रमण से प्रभावित हरियाणा के युवा, मुख्यमंत्री धामी से बताई अपनी यात्रा की बातें

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड के तीन दिवसीय भ्रमण पर आए हरियाणा के युवाओं ने भेंट की।...

Mental Health Tips: अनजाने में तनाव बढ़ा रही हैं आपकी ये आदतें, आज से करें सुधार

आज की इस तेज रफ्तार जिंदगी में शारीरिक सेहत के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health) का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी हो गया है।...

बॉक्स ऑफिस पर ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ओपनिंग डे पर कमाए ₹66.75 करोड़

फिल्मी फैंस का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। अजय देवगन, तब्बू और जयदीप अहलावत स्टारर ‘दृश्यम 3: द...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!