Monday, September 28, 2026
Home उत्तराखंड पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में शामिल हुईं रेखा आर्या,...

पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में शामिल हुईं रेखा आर्या, जन-जन तक पहुंचता है राष्ट्रहित का संदेश

देहरादून: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आज यमुना कॉलोनी स्थित अपने शासकीय आवास पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण को सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री ने देशवासियों से संवाद करते हुए राष्ट्रहित, जनभागीदारी, सामाजिक सरोकार और देश की उपलब्धियों से जुड़े विभिन्न विषयों का भी जिक्र किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम मे 2016 में हुई सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष पूरे होने की बात कही साथ ही उन्होंने भारतीय सेना के साहस और पराक्रम को याद करते हुए कहा कि 28-29 सितंबर 2016 को भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों के खिलाफ कार्रवाई की थी। प्रधानमंत्री ने इसे आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति का एक महत्वपूर्ण उदाहरण बताते हुए कहा कि आज भारत आतंकवाद के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर आगे बढ़ रहा है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे सकारात्मक कार्यों और जनभागीदारी की प्रेरक कहानियों को राष्ट्रीय स्तर मंच प्रदान कर रहा है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा भारतीय सेना के शौर्य, आतंकवाद के खिलाफ भारत की दृढ़ नीति, जनगणना जैसे राष्ट्रीय दायित्व और समाज के विभिन्न वर्गों के सकारात्मक प्रयासों का उल्लेख देशवासियों को राष्ट्रहित में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करता है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओ को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने पर लगातार काम किये जा रहे है। आज महिलाएं शिक्षा, स्वरोजगार, सेना, खेल आदि मे अपनी पहचान बनाने के साथ अपनी मेहनत के बल पर देश-दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं।

साथ ही कहा कि ‘मन की बात’ केवल प्रधानमंत्री जी का देशवासियों से संवाद नहीं, बल्कि सेवा, सहभागिता, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने का माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के विचारों से प्रेरणा लेते हुए हम सभी को राष्ट्रहित और समाजहित के कार्यों में अपनी भागीदारी को और मजबूत करना चाहिए।

RELATED ARTICLES

मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा बढ़ी, डीएम ने 24 घंटे पेट्रोलिंग और सघन चेकिंग के दिए आदेश

देहरादून: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मौहब्बेवाला क्षेत्र में बने ब्लैक स्पॉट पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के...

‘मन की बात’ के माध्यम से राष्ट्र निर्माण से जुड़ने का संदेश देते हैं प्रधानमंत्री- मुख्यमंत्री

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 138वां संस्करण सुना।...

धन की कमी से किसी भी बच्चे को उपचार से वंचित नहीं किया जाएगा- डीएम

देहरादून। जिले में दुर्लभ (रेयर) बीमारियों से पीड़ित बच्चों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में शामिल हुईं रेखा आर्या, जन-जन तक पहुंचता है राष्ट्रहित का संदेश

देहरादून: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आज यमुना कॉलोनी स्थित अपने शासकीय आवास पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...

मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा बढ़ी, डीएम ने 24 घंटे पेट्रोलिंग और सघन चेकिंग के दिए आदेश

देहरादून: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मौहब्बेवाला क्षेत्र में बने ब्लैक स्पॉट पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के...

‘मन की बात’ के माध्यम से राष्ट्र निर्माण से जुड़ने का संदेश देते हैं प्रधानमंत्री- मुख्यमंत्री

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 138वां संस्करण सुना।...

‘जेलर 2’ का दूसरा सॉन्ग ‘वन सन, वन मून’ आउट, रजनीकांत का दिखा दमदार अंदाज

सुपरस्टार रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जेलर 2’ की रिलीज जैसे-जैसे करीब आ रही है, फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता भी बढ़ती जा...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!