Monday, September 21, 2026
Home उत्तराखंड ‘आंगन का मिलन’ से सेवा और पोषण को मिलेगा बढ़ावा, जनसहभागिता पर...

‘आंगन का मिलन’ से सेवा और पोषण को मिलेगा बढ़ावा, जनसहभागिता पर जोर- रेखा आर्या

हल्द्वानी। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने हल्द्वानी स्थित सर्किट हाउस में “सेवा संकल्प” अभियान के तहत आयोजित होने वाले “आंगन का मिलन” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जनपद स्तरीय अधिकारियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मंत्री रेखा आर्या ने कार्यक्रम की गंभीरता और इसके व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन-जिन विकासखंडों में “आंगन का मिलन” कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, वहां कार्यक्रम की फोटो और वीडियोग्राफी कराई जाए और इसे विभागीय वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाए।

उन्होंने कहा कि विभागीय स्तर पर सराहनीय कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया जाए। साथ ही गर्भवती महिलाओं को विभागीय योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मंत्री ने बताया कि प्रदेशभर में “आंगन का मिलन” कार्यक्रम 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आयोजित किए जाएंगे। यह आयोजन सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता को केंद्र में रखकर व्यापक अभियान के रूप में चलाया जाएगा। नैनीताल जिले में 1,916 आंगनबाड़ी केंद्रों पर 13 दिनों तक विभिन्न विकासखंडों में कार्यक्रम आयोजित होंगे।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों, माताओं और अभिभावकों को पोषण, स्वास्थ्य तथा संतुलित आहार के प्रति जागरूक किया जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्रों को केवल बच्चों की शिक्षा और पोषण तक सीमित रखने के बजाय माताओं, बच्चों और परिवारों के लिए जागरूकता एवं संवाद का मजबूत मंच बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

रेखा आर्या ने कहा कि बच्चों के स्वस्थ भविष्य की नींव मजबूत करना और प्रत्येक परिवार तक पोषण एवं स्वास्थ्य का संदेश पहुंचाना “सेवा संकल्प” अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। 13 दिनों तक चलने वाला यह अभियान बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और सर्वांगीण विकास के साथ-साथ अभिभावकों को जागरूक करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास साबित होगा।

बैठक में भाजपा महामंत्री रंजन सिंह बर्गली, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कंचन उप्रेती, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष रविंद्र बाली, महिला मोर्चा महामंत्री आभा गोस्वामी, राशि जैन, जिला पंचायत सदस्य यशपाल आर्य, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद पाण्डेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनु लेखा सहित विभागीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

काशीपुर में युवाओं से बोले धामी, नौकरी पाने के साथ रोजगार सृजन पर दें जोर

काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर स्थित एक निजी होटल में आयोजित युवा विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं...

मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में नवनिर्मित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा मुख्यमंत्री की घोषणा के अंतर्गत मियांवाला, देहरादून में लगभग ₹8 करोड़ 64 लाख...

राज्य के 100 प्रमुख ट्रेक व हाइक रूट्स का होगा डिजिटल सर्वे, GPS-GIS मैपिंग से बनेगा रिकॉर्ड

देहरादून। उत्तराखंड में ट्रेकिंग और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

‘आंगन का मिलन’ से सेवा और पोषण को मिलेगा बढ़ावा, जनसहभागिता पर जोर- रेखा आर्या

हल्द्वानी। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने हल्द्वानी स्थित सर्किट हाउस में “सेवा संकल्प” अभियान के तहत आयोजित होने वाले “आंगन...

काशीपुर में युवाओं से बोले धामी, नौकरी पाने के साथ रोजगार सृजन पर दें जोर

काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर स्थित एक निजी होटल में आयोजित युवा विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं...

गणपति विसर्जन को लेकर आगरा नगर निगम का निर्णय, यमुना में प्रतिमाएं विसर्जित नहीं होंगी

आगरा। गणपति उत्सव के समापन पर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर आगरा नगर निगम ने विशेष व्यवस्था की है। यमुना नदी में प्रदूषण...

रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर शिकंजा, ट्रंप के नए कानून से भारत-चीन पर बढ़ा टैरिफ का खतरा

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और ईरान पर आर्थिक दबाव बढ़ाने वाले नए कानून ‘लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रूस एंड ईरान...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!