Saturday, September 5, 2026
Home उत्तराखंड किसानों के लिए नई पहल, सीएम धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि...

किसानों के लिए नई पहल, सीएम धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में मनोरमा डबराल जन कल्याण समिति द्वारा विकसित किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप को किसानों एवं स्वयं सहायता समूहों के लिए उपयोगी बताते हुए इस पहल के लिए संस्था को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के बेहतर उपयोग से किसानों को कृषि संबंधी आवश्यक जानकारियां एवं सेवाएं सुगमता से उपलब्ध कराने में इस प्रकार की पहल उपयोगी साबित हो सकती है।

मनोरमा डबराल जन कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप के माध्यम से किसानों को रियल टाइम मौसम संबंधी जानकारी एवं अलर्ट, फसल-विशिष्ट कृषि सलाह, एआई आधारित फसल रोग पहचान, कृषि एवं बाजार संबंधी जानकारी तथा परिवहन एवं लॉजिस्टिक्स से संबंधित सुविधाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। एप में स्वयं सहायता समूहों एवं ग्रामीण उद्यमों को बाजार से जोड़ने से संबंधित सुविधाओं को भी शामिल किया गया है। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि एप को किसानों की व्यावहारिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से किसानों को कृषि उत्पादन से लेकर बाजार तक आवश्यक डिजिटल सहयोग उपलब्ध कराना है।

इस अवसर पर कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, मनोरमा डबराल जन कल्याण समिति से कमला डबराल, राजेश डबराल, अंशुल, प्रांजल नौडियाल एवं शूरवीर सिंह कठैत उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

सीएम धामी से मिले बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, दूसरे चरण की तैयारियों का लिया जायजा

देहरादून:  श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने गुरुवार देर शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर भेंट की।...

‘हनुमान अंश’ देखकर भावविभोर हुए सीएम धामी, नीम करौली बाबा की सेवा भावना को सराहा

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हाथीबड़कला स्थित सेंट्रियो मॉल के सिनेमा हॉल पहुंचे, जहां उन्होंने प्रसिद्ध संत एवं आध्यात्मिक विभूति श्री नीम करौली...

नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, देहरादून में 208 केस दर्ज और 237 आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते नशे के नेटवर्क पर शिकंजा कसने के लिए जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

क्रिस्टल और रिदा ने अपने नाम किया ‘द ट्रेटर्स 2’ का खिताब, मिली 66 लाख की इनामी राशि

रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ का फिनाले बेहद रोमांचक रहा। शुरुआत से ही गद्दारों और मासूम खिलाड़ियों के बीच चल रही आंख-मिचौली का राज...

किसानों के लिए नई पहल, सीएम धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में मनोरमा डबराल जन कल्याण समिति द्वारा विकसित किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’...

सीएम धामी से मिले बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, दूसरे चरण की तैयारियों का लिया जायजा

देहरादून:  श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने गुरुवार देर शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर भेंट की।...

‘हनुमान अंश’ देखकर भावविभोर हुए सीएम धामी, नीम करौली बाबा की सेवा भावना को सराहा

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हाथीबड़कला स्थित सेंट्रियो मॉल के सिनेमा हॉल पहुंचे, जहां उन्होंने प्रसिद्ध संत एवं आध्यात्मिक विभूति श्री नीम करौली...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!