Saturday, October 24, 2026
Home उत्तराखंड हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय की रखी गई आधारशिला, पहले अकादमिक सत्र का...

हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय की रखी गई आधारशिला, पहले अकादमिक सत्र का आगाज

हल्द्वानी। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर उत्तराखंड के खेल क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली। हल्द्वानी के गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम परिसर में राज्य के पहले खेल विश्वविद्यालय के प्रथम चरण के निर्माण कार्यों का शिलान्यास और भूमि पूजन किया गया। इसके साथ ही करीब 150 विद्यार्थियों के प्रवेश के साथ विश्वविद्यालय के पहले शैक्षणिक सत्र की शुरुआत भी हो गई।

समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है, ताकि उनकी प्रतिभा को उचित मंच मिल सके और खेलों में करियर के नए अवसर तैयार हों।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि गौलापार में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के जरिए युवाओं को उच्चस्तरीय कोचिंग के साथ खेल विज्ञान, स्पोर्ट्स मेडिसिन और चोट से उबरने जैसी सुविधाएं प्रदेश में ही उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। अब खिलाड़ियों को इन सुविधाओं के लिए दिल्ली या विदेशों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

उन्होंने खिलाड़ियों से मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार ने खिलाड़ियों को मंच और सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। अब खिलाड़ियों की मेहनत से देश-प्रदेश का तिरंगा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और ऊंचा फहराना चाहिए।

पदक विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि

समारोह के दौरान राज्य के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि का डीबीटी के माध्यम से सीधे हस्तांतरण किया गया। वहीं, मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी एवं प्रोत्साहन योजना के तहत चयनित खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति भी प्रदान की गई।

वर्ष 2024-25 के देवभूमि खेल रत्न और देवभूमि द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र और चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट, विधायक सरिता आर्या, मोहन सिंह बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट, हल्द्वानी मेयर गजराज सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक महेश नेगी, उत्तराखंड ओलंपिक संघ के सचिव डीके सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि, खेल पदाधिकारी, प्रशिक्षक और खिलाड़ी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

नशे के खिलाफ जागरूकता की पहल, सीएम ने वॉकथॉन का किया शुभारंभ

देहरादून-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’...

विधानसभा निर्वाचन-2027 के लिए प्रशासन अलर्ट, सभी जनपदों में ईवीएम-वीवीपैट की एफएलसी आज से

देहरादून, 22 अक्टूबर 2026 (सू.वि.) उत्तराखंड विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जनपद देहरादून में 23 अक्टूबर से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) एवं वीवीपैट...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए केवल विटामिन C और D काफी नहीं, इन पोषक तत्वों पर भी दें ध्यान

शरीर को संक्रमण और बीमारियों से बचाने में प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्युनिटी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली शरीर को वायरस, बैक्टीरिया...

नशे के खिलाफ जागरूकता की पहल, सीएम ने वॉकथॉन का किया शुभारंभ

देहरादून-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’...

‘जेलर 2’ की शानदार कमाई जारी, ‘रणबाली’ के कलेक्शन में आई कमी

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्मों के बीच कमाई को लेकर मुकाबला देखने को मिल रहा है। रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ शानदार...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!