Sunday, August 23, 2026
Home उत्तराखंड देवभूमि में फिर सक्रिय होगा मानसून, नौ जिलों के लिए बारिश की...

देवभूमि में फिर सक्रिय होगा मानसून, नौ जिलों के लिए बारिश की चेतावनी

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के कई पर्वतीय और मैदानी इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान जारी करते हुए नौ जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया है। विभाग के अनुसार देहरादून, टिहरी, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली और पौड़ी में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

वहीं, राज्य के अन्य हिस्सों में भी मौसम का असर देखने को मिलेगा। कई जगह गरज-चमक के साथ बारिश होने और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

भारी बारिश के चलते पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और सड़कें बाधित होने की आशंका बनी हुई है। इसके अलावा नदी-नालों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों से मौसम खराब होने की स्थिति में अनावश्यक यात्रा से बचने और स्थानीय प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की गई है।

RELATED ARTICLES

मतदाता मैपिंग में देहरादून ने हासिल की बड़ी प्रगति, 5.47 लाख लोगों को नोटिस

देहरादून। जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत निर्वाचन विभाग ने प्रक्रिया तेज कर दी है। ऋषिपर्णा सभागार में जिला निर्वाचन...

उत्तराखंड की पवित्रता और पारंपरिक स्वरूप को संरक्षित करना सरकार का संकल्प- मुख्यमंत्री

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सप्तसरोवर रोड, भूपतवाला स्थित श्री ब्रह्म निवास आश्रम में पूज्य सतगुरु लाल दास महाराज के 51वें निर्वाण दिवस पर...

उद्यमशाला चौपाल-2026 में महिला शक्ति का सम्मान, सीएम धामी ने लखपति दीदियों को नवाजा

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रामीण उद्यमिता और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार ने एक और कदम आगे बढ़ाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मतदाता मैपिंग में देहरादून ने हासिल की बड़ी प्रगति, 5.47 लाख लोगों को नोटिस

देहरादून। जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत निर्वाचन विभाग ने प्रक्रिया तेज कर दी है। ऋषिपर्णा सभागार में जिला निर्वाचन...

देवभूमि में फिर सक्रिय होगा मानसून, नौ जिलों के लिए बारिश की चेतावनी

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के कई पर्वतीय और मैदानी इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान...

सुबह-सुबह ज्यादा भूख लगती है? इन 5 कारणों को न करें नजरअंदाज

सुबह आंख खुलते ही अगर आपको तेज भूख महसूस होती है, तो हर बार इसे किसी बीमारी से जोड़ना जरूरी नहीं है। रात के...

उत्तराखंड की पवित्रता और पारंपरिक स्वरूप को संरक्षित करना सरकार का संकल्प- मुख्यमंत्री

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सप्तसरोवर रोड, भूपतवाला स्थित श्री ब्रह्म निवास आश्रम में पूज्य सतगुरु लाल दास महाराज के 51वें निर्वाण दिवस पर...

Recent Comments