Monday, August 3, 2026
Home स्वास्थ्य डेंगू से निपटने की तैयारी तेज, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड सुरक्षित

डेंगू से निपटने की तैयारी तेज, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड सुरक्षित

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार बदलते मौसम और रुक-रुककर हो रही बारिश ने डेंगू के खतरे को समय से पहले बढ़ा दिया है। सामान्य तौर पर सितंबर में तेजी पकड़ने वाला डेंगू इस बार अगस्त की शुरुआत में ही स्वास्थ्य विभाग की चिंता का कारण बन गया है। बढ़ते मामलों को देखते हुए अस्पतालों में विशेष तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और संभावित मरीजों के उपचार के लिए बेड आरक्षित किए गए हैं।

जिले में डेंगू संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। अब तक 50 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है, जबकि मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बीच-बीच में होने वाली बारिश और नमी भरा वातावरण एडीज मच्छर के प्रजनन के लिए बेहद अनुकूल साबित हो रहा है। ऐसे हालात में आने वाले दिनों में संक्रमण बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

संभावित मरीजों के इलाज के लिए जिले के 40 सरकारी और निजी अस्पतालों में कुल 1,530 सामान्य बेड और 132 आईसीयू बेड आरक्षित किए गए हैं। एम्स ऋषिकेश, राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल, जिला अस्पताल सहित सभी प्रमुख स्वास्थ्य संस्थानों को डेंगू से निपटने की तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही ब्लड बैंकों में पर्याप्त मात्रा में रक्त उपलब्ध रखने के भी निर्देश जारी किए गए हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार डेंगू फैलाने वाला एडीज मच्छर मुख्य रूप से मादा मच्छर होता है, जो अपने अंडों के कारण अधिक ऊंचाई तक नहीं उड़ पाता। इसकी उड़ान क्षमता लगभग तीन फीट तक ही होती है और यह आमतौर पर सीमित क्षेत्र में सक्रिय रहता है। इसलिए घरों और आसपास पानी जमा न होने देना संक्रमण की रोकथाम के लिए सबसे प्रभावी उपाय माना जाता है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा के अनुसार जिले के 16 क्षेत्रों को डेंगू हॉटस्पॉट के रूप में चिह्नित किया गया है। इनमें बंजारावाला, पटेलनगर, क्लेमेंटाउन, मोथरोवाला, जाखन, मेहूंवाला, लक्खीबाग और माजरा सहित अन्य इलाके शामिल हैं। इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार सर्वे, लार्वा नष्ट करने और जागरूकता अभियान चला रही हैं। अधिकारियों ने लोगों से घरों के आसपास पानी जमा न होने देने, पूरी बाजू के कपड़े पहनने और बुखार आने पर तुरंत जांच कराने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

डायबिटीज से बचना है तो बदलें ये आदतें, केवल मीठा छोड़ना काफी नहीं

डायबिटीज का खतरा केवल मिठाई से नहीं, बल्कि खराब लाइफस्टाइल, मोटापा, तनाव और शारीरिक निष्क्रियता से भी बढ़ता है। विशेषज्ञों ने बचाव के लिए...

हर सुबह सिरदर्द से होती है शुरुआत? इसे नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

सुबह नींद खुलते ही सिर में तेज दर्द या भारीपन महसूस होना कई लोगों की आम समस्या है। अक्सर लोग इसे थकान या तनाव...

क्या कुछ सीढ़ियां चढ़ते ही हांफने लगते हैं आप? जानें इसकी असली वजह

क्या कुछ ही सीढ़ियां चढ़ने के बाद आपकी सांसें तेज चलने लगती हैं और थकावट महसूस होने लगती है? अक्सर लोग इसे सामान्य कमजोरी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मूसलाधार बारिश बनी चारधाम यात्रा में बाधा, यमुनोत्री-गंगोत्री मार्ग भूस्खलन से अवरुद्ध

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश का असर चारधाम यात्रा मार्गों पर साफ दिखाई देने लगा है। यमुनोत्री और गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों...

डेंगू से निपटने की तैयारी तेज, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड सुरक्षित

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार बदलते मौसम और रुक-रुककर हो रही बारिश ने डेंगू के खतरे को समय से पहले बढ़ा दिया है। सामान्य तौर पर...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा, तुरंत लिया संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जनपद के दशोली विकासखंड अंतर्गत ग्राम खैनूरी को जोड़ने वाली सड़क के आपदा के कारण क्षतिग्रस्त होने का...

मतदाता दस्तावेजों का तय समय सीमा में सत्यापन हो: सीईओ

देहरादून। प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दृष्टिगत दस्तावेजों के ससमय सत्यापन के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी. वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने...

Recent Comments