Friday, July 31, 2026
Home राष्ट्रीय 17 मेडल जीतकर भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हासिल किया 10वां...

17 मेडल जीतकर भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हासिल किया 10वां स्थान

नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आठवें दिन भारत ने अपने पदकों की संख्या बढ़ाते हुए कुल 17 मेडल हासिल कर लिए हैं। भारोत्तोलन में लवप्रीत सिंह के रजत और एथलेटिक्स में सीमा कालीरामना के कांस्य पदक की बदौलत भारतीय दल ने पदक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत बनाए रखी है। फिलहाल भारत तीन स्वर्ण, 10 रजत और चार कांस्य पदकों के साथ 10वें स्थान पर है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है।

भारोत्तोलन में भारत के लवप्रीत सिंह ने पुरुष 110 किग्रा वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 388 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया। उन्होंने स्नैच में 176 किलोग्राम भार उठाकर राष्ट्रमंडल खेलों का नया रिकॉर्ड भी बनाया। हालांकि न्यूजीलैंड के डेविड एंड्रयू लिटी ने कुल 389 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीत लिया।

एथलेटिक्स में भी भारत को सफलता मिली। सीमा कालीरामना ने महिला डिस्कस थ्रो स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश की झोली में एक और मेडल डाला। वहीं उनकी साथी निधि रानी चौथे स्थान पर रहीं और पदक जीतने से मामूली अंतर से चूक गईं।

भारत के लिए अच्छी खबर पुरुष भालाफेंक से भी आई है। स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा के साथ रोहित यादव और यशवीर सिंह ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। इसके अलावा राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी प्रवीण चित्रावेल और सेल्वा प्रभु ने पुरुष ट्रिपल जंप के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है, जिससे आने वाले मुकाबलों में भारत की पदक उम्मीदें और मजबूत हो गई हैं।

हालांकि कुछ स्पर्धाओं में भारतीय खिलाड़ियों को निराशा भी हाथ लगी। शॉटपुट में तेजिंदरपाल सिंह तूर और समरदीप सिंह गिल पदक नहीं जीत सके, जबकि धावक अनिमेष कुजूर और विशाल टीके अपने-अपने इवेंट के फाइनल में जगह बनाने में असफल रहे। दूसरी ओर डेकाथलॉन में तेजस्विन शंकर शुरुआती पांच स्पर्धाओं के बाद दूसरे स्थान पर बने हुए हैं और उनसे पदक की उम्मीद कायम है।

अब नौवें दिन भारतीय दल की नजर पदक तालिका में और सुधार करने पर होगी। नीरज चोपड़ा जेवलिन थ्रो फाइनल में उतरेंगे, जबकि लवलीना बोरगोहेन समेत 10 भारतीय मुक्केबाज सेमीफाइनल मुकाबले खेलेंगे। इसके अलावा एथलेटिक्स, ट्रैक साइक्लिंग और डेकाथलॉन में भी भारत के पास पदक जीतने के अच्छे अवसर होंगे।

अब तक भारत के तीन स्वर्ण पदक मीराबाई चानू (भारोत्तोलन), शर्मिला धनखड़ (पैरा एथलेटिक्स) और दिलीप महादू गावित (पैरा एथलेटिक्स) ने दिलाए हैं। वहीं भारोत्तोलन भारत का सबसे सफल खेल साबित हुआ है, जहां भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक आठ पदक जीते हैं।

RELATED ARTICLES

दुनियाभर के तनावपूर्ण माहौल के बावजूद बढ़ा भारत का चावल निर्यात

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर जारी भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद भारत के चावल निर्यात में मजबूती देखने को मिली है। साल 2026 की पहली छमाही...

NEET री-एग्जाम की सुरक्षा के लिए सरकार ने टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक

नई दिल्ली। मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET (UG) 2026 की पुनर्परीक्षा को निष्पक्ष और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म...

प्रधानमंत्री मोदी का जोर—शहरी विकास से ही आगे बढ़ेगा भारत

तिरुवनंतपुरम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में भव्य रोड शो किया। थंपानूर ओवरब्रिज से पुथरिकंडम मैदान तक निकाले गए...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

17 मेडल जीतकर भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हासिल किया 10वां स्थान

नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आठवें दिन भारत ने अपने पदकों की संख्या बढ़ाते हुए कुल 17 मेडल हासिल कर लिए हैं। भारोत्तोलन में...

लगातार वर्षा के बीच फूलों की घाटी अस्थायी रूप से बंद, प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए

चमोली –  उत्तराखंड के चमोली जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। बारिश के कारण पैदा हुए...

हर सुबह सिरदर्द से होती है शुरुआत? इसे नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

सुबह नींद खुलते ही सिर में तेज दर्द या भारीपन महसूस होना कई लोगों की आम समस्या है। अक्सर लोग इसे थकान या तनाव...

मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह के बलिदान को किया नमन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कम्बोज धर्मशाला गदरपुर में शहीद शिरोमणि ऊधम सिंह की शहादत दिवस पर शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण...

Recent Comments