Tuesday, July 28, 2026
Home उत्तराखंड कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र देहरादून में नया ट्रैफिक प्लान लागू, धर्मावाला से...

कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र देहरादून में नया ट्रैफिक प्लान लागू, धर्मावाला से मोड़े जाएंगे वाहन

देहरादून। कांवड़ यात्रा को देखते हुए देहरादून यातायात पुलिस ने शहर को जाम की समस्या से बचाने के लिए व्यापक ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने की तैयारी कर ली है। स्कूलों के संचालन, बारिश के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों और बढ़ते यातायात दबाव को ध्यान में रखते हुए कांवड़ वाहनों के लिए अलग रूट प्लान तैयार किया गया है, ताकि आम लोगों की आवाजाही प्रभावित न हो।

यातायात पुलिस के अनुसार कांवड़ यात्रियों के वाहनों को शहर के भीतर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। पांवटा साहिब की ओर से आने वाले कांवड़ वाहनों को धर्मावाला क्षेत्र से ही वैकल्पिक मार्गों पर भेजा जाएगा। वहीं दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे के जरिए आने वाले वाहनों को भी शहर की सीमा से पहले ही डायवर्ट करने की व्यवस्था की जा रही है, जिससे मुख्य मार्गों पर यातायात का दबाव कम रहे।

पुलिस प्रशासन द्वारा कांवड़ मार्गों पर दिशा-सूचक बोर्ड लगाए जाएंगे और विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग की जाएगी। इसके अलावा शहर के प्रमुख चौराहों, चेक पोस्टों और सीमा क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। पुलिसकर्मी लगातार निगरानी कर यह सुनिश्चित करेंगे कि कांवड़ वाहन निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें।

यातायात पुलिस, स्थानीय पुलिस और अन्य संबंधित विभागों के बीच समन्वय बनाकर पूरे ट्रैफिक प्रबंधन की मॉनिटरिंग की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखना है, साथ ही स्कूल जाने वाले बच्चों, कार्यालय कर्मियों और आपातकालीन सेवाओं की आवाजाही को भी सुचारु बनाए रखना है। एसपी ट्रैफिक जितेंद्र चौधरी ने बताया कि नागरिकों को जाम से राहत देने और शहर की यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह विशेष योजना तैयार की गई है।

RELATED ARTICLES

प्रतिभा सम्मान समारोह में चमके होनहार, मुख्यमंत्री ने किया उत्साहवर्धन

हरिद्वार। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान, उत्तराखंड द्वारा रुड़की में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की...

जनता दरबार में पहुँचीं 164 शिकायतें, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

देहरादून। आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशीलता के साथ समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को आयोजित ‘समाधान दिवस’ में जिलाधिकारी डॉ....

युवा शक्ति को मिलेगा नया मंच, 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल

देहरादून: उत्तराखण्ड के युवाओं को डिजिटल माध्यम से जोड़ने, उनकी रचनात्मक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा राज्य की संस्कृति, पर्यटन, खेल एवं स्थानीय पहचान को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र देहरादून में नया ट्रैफिक प्लान लागू, धर्मावाला से मोड़े जाएंगे वाहन

देहरादून। कांवड़ यात्रा को देखते हुए देहरादून यातायात पुलिस ने शहर को जाम की समस्या से बचाने के लिए व्यापक ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने की...

ओडिशा की ज्योतिर्मयी बनीं इंडियन आइडल 16 की चैंपियन, ट्रॉफी के साथ जीते ₹20 लाख

लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 16 को अपना विजेता मिल गया है। शानदार मुकाबले के बाद ज्योतिर्मयी नायक ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाते...

प्रतिभा सम्मान समारोह में चमके होनहार, मुख्यमंत्री ने किया उत्साहवर्धन

हरिद्वार। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान, उत्तराखंड द्वारा रुड़की में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की...

जनता दरबार में पहुँचीं 164 शिकायतें, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

देहरादून। आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशीलता के साथ समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को आयोजित ‘समाधान दिवस’ में जिलाधिकारी डॉ....

Recent Comments