Saturday, July 25, 2026
Home मनोरंजन ‘जन नायकन’ की शानदार शुरुआत, महज दो दिन में 50 करोड़ क्लब...

‘जन नायकन’ की शानदार शुरुआत, महज दो दिन में 50 करोड़ क्लब में एंट्री

सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जन नायकन’ ने सिनेमाघरों में शानदार शुरुआत की है। पहले दिन दमदार ओपनिंग दर्ज करने के बाद दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई मजबूत बनी रही। आंकड़े बताते हैं कि रिलीज के दो दिनों के भीतर ही फिल्म ने 50 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर लिया है।

रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार को ‘जन नायकन’ ने करीब 11.72 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। इससे पहले फिल्म ने पहले दिन 42.70 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग हासिल की थी। दो दिनों में फिल्म की कुल कमाई बढ़कर 54.42 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जिससे यह शुरुआती वीकेंड में मजबूत प्रदर्शन करने वाली फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है।

भाषाई प्रदर्शन की बात करें तो फिल्म को सबसे ज्यादा दर्शक तमिल संस्करण में मिले। वहीं हिंदी और तेलुगु भाषा में भी फिल्म ने संतोषजनक कारोबार किया। दूसरे दिन तमिल संस्करण ने करीब 9.50 करोड़ रुपये, हिंदी संस्करण ने 1.25 करोड़ रुपये और तेलुगु संस्करण ने लगभग 0.97 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

बॉक्स ऑफिस पर इस समय कई बड़ी फिल्में मौजूद हैं, लेकिन कमाई के मामले में ‘जन नायकन’ सबसे आगे बनी हुई है। हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ ने दूसरे दिन करीब 3.88 करोड़ रुपये, जबकि ‘धमाल 4’ ने लगभग 1.39 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

फिल्म की कहानी एक हाई-वोल्टेज एक्शन और ड्रामा पर आधारित है। इसमें विजय मुख्य भूमिका में हैं, जबकि बॉबी देओल खलनायक के किरदार में नजर आए हैं। कहानी एक युवती के अपहरण से शुरू होती है, जिसके बाद उसे बचाने के मिशन पर निकले नायक को कई चुनौतियों और अप्रत्याशित मोड़ों का सामना करना पड़ता है। विजय के साथ फिल्म में पूजा हेगड़े और ममिता बैजू भी अहम भूमिकाओं में दिखा

RELATED ARTICLES

मार्वल फैंस का इंतजार खत्म, ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का ट्रेलर आया सामने

मार्वल स्टूडियोज़ ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का पहला ट्रेलर जारी कर दिया है। ट्रेलर में एक बार फिर मार्वल यूनिवर्स के कई...

सिनेमाघरों में छाई ‘धमाल 4’, पहले सप्ताह में 90 करोड़ से ज्यादा की कमाई

कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी कमाई कर रही है। शुरुआती वीकेंड में शानदार प्रदर्शन के बाद फिल्म की रफ्तार वीकडेज...

‘इश्कनामा’ का ट्रेलर आया सामने, शहनाज गिल और जय रंधावा की जोड़ी ने जीता दिल

अभिनेत्री शहनाज गिल और अभिनेता जय रंधावा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म एक ऐसी प्रेम कहानी को पर्दे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

ड्रग्स पर जीरो टॉलरेंस की नीति जारी, युवाओं को नशे से बचाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध: डीएम

देहरादून। युवाओं के भविष्य को नशे के गर्त में धकेलने वाले मादक पदार्थों के तस्करों और अवैध कारोबारियों के खिलाफ देहरादून जिला प्रशासन ने सख्त...

‘जन नायकन’ की शानदार शुरुआत, महज दो दिन में 50 करोड़ क्लब में एंट्री

सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जन नायकन’ ने सिनेमाघरों में शानदार शुरुआत की है। पहले दिन दमदार ओपनिंग दर्ज करने...

कारगिल वीरों को समर्पित मैराथॉन को मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आज शौर्य स्थल, चीड़बाग, गढ़ीकैंट, देहरादून में आयोजित ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’...

मुख्यमंत्री का सख्त संदेश—जन समस्याओं का समाधान तय समय सीमा में करें अधिकारी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं...

Recent Comments