Wednesday, July 22, 2026
Home मनोरंजन मार्वल फैंस का इंतजार खत्म, 'एवेंजर्स: डूम्सडे' का ट्रेलर आया सामने

मार्वल फैंस का इंतजार खत्म, ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का ट्रेलर आया सामने

मार्वल स्टूडियोज़ ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का पहला ट्रेलर जारी कर दिया है। ट्रेलर में एक बार फिर मार्वल यूनिवर्स के कई लोकप्रिय सुपरहीरो एक साथ नजर आ रहे हैं, जो अब तक के सबसे खतरनाक विलेन डॉक्टर डूम का सामना करने के लिए तैयार हैं। ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है और फैंस के बीच इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

एकजुट हुए मार्वल के दिग्गज सुपरहीरो

करीब 2 मिनट 26 सेकंड लंबे ट्रेलर में दुनिया को विनाश से बचाने के लिए सुपरहीरो एकजुट होते दिखाई देते हैं। इस बार टीम की कमान थोर संभालते नजर आते हैं। वह अपने साथियों को पुरानी मतभेदों को भुलाकर एकजुट होने का संदेश देते हैं और बताते हैं कि अगर इस बार वे साथ नहीं आए, तो अब तक दी गई सारी कुर्बानियां व्यर्थ हो जाएंगी।

थोर और डॉक्टर डूम की टक्कर बनी आकर्षण

ट्रेलर का सबसे रोमांचक हिस्सा वह है, जब थोर की झलक डॉक्टर डूम के सामने दिखाई देती है। इसके अलावा अंत में थोर का अपने पुराने साथी स्टीव रोजर्स से सामना भी दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा देता है। यह दृश्य आने वाली कहानी को लेकर कई नए सवाल खड़े करता है।

कई लोकप्रिय किरदारों की हुई वापसी

फिल्म में फैंटास्टिक फोर, एंट-मैन (पॉल रुड), येलेना (फ्लोरेंस पुघ), वकांडा के योद्धा और एक्स-मेन यूनिवर्स के कई चर्चित किरदार भी नजर आएंगे। ट्रेलर से साफ है कि मार्वल इस फिल्म में अब तक की सबसे बड़ी सुपरहीरो टीम को एक साथ लाने की तैयारी में है।

इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

‘Avengers: Doomsday’ 18 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाते हुए इसका अगला भाग ‘Secret Wars’ के रूप में पेश किया जाएगा, जिसके 2028 में रिलीज होने की संभावना है। फिल्म का निर्देशन एक बार फिर रुसो ब्रदर्स कर रहे हैं, जबकि इसकी कहानी माइकल वाल्ड्रॉन और स्टीफन मैकफीली ने लिखी है।

RELATED ARTICLES

सिनेमाघरों में छाई ‘धमाल 4’, पहले सप्ताह में 90 करोड़ से ज्यादा की कमाई

कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी कमाई कर रही है। शुरुआती वीकेंड में शानदार प्रदर्शन के बाद फिल्म की रफ्तार वीकडेज...

‘इश्कनामा’ का ट्रेलर आया सामने, शहनाज गिल और जय रंधावा की जोड़ी ने जीता दिल

अभिनेत्री शहनाज गिल और अभिनेता जय रंधावा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म एक ऐसी प्रेम कहानी को पर्दे...

गोविंदा की सिल्वर स्क्रीन पर वापसी तय, नई फिल्म ‘रूपा’ का हुआ ऐलान

बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता गोविंदा एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। लंबे समय से फिल्मों से दूरी बनाए हुए...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मार्वल फैंस का इंतजार खत्म, ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का ट्रेलर आया सामने

मार्वल स्टूडियोज़ ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का पहला ट्रेलर जारी कर दिया है। ट्रेलर में एक बार फिर मार्वल यूनिवर्स के कई...

मानसून में भीगना पड़ सकता है भारी, स्किन और बालों की सुरक्षा है जरूरी

मानसून की फुहारें गर्मी से राहत तो देती हैं, लेकिन बिना सावधानी के बारिश में भीगना आपकी त्वचा और बालों की सेहत पर असर...

खराब मौसम के बाद फिर पटरी पर लौटी चारधाम यात्रा

पौड़ी। बीते 20 जुलाई अस्थायी रूप से स्थगित चारधाम यात्रा पुनः सुचारु रूप से संचालित कर दी गई है। गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने बताया...

सीएम धामी ने 235 करोड़ की चार अहम विकास योजनाओं का किया शुभारंभ

हरिद्वार। हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया...

Recent Comments