Sunday, July 12, 2026
Home उत्तराखंड कारगिल मिशन पर बनी 'ऑपरेशन सफेद सागर' की पहली झलक जारी, रिलीज...

कारगिल मिशन पर बनी ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ की पहली झलक जारी, रिलीज डेट से उठा पर्दा

कारगिल युद्ध की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित नई वेब सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ का टीजर रिलीज हो गया है। नेटफ्लिक्स की इस मिलिट्री ड्रामा सीरीज में भारतीय वायुसेना के साहस, रणनीति और युद्ध के दौरान निभाई गई अहम भूमिका को पर्दे पर दिखाया जाएगा। टीजर में दमदार एक्शन और देशभक्ति का जज्बा देखने को मिल रहा है।

नेटफ्लिक्स ने अपनी आगामी वेब सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ की पहली झलक दर्शकों के साथ साझा कर दी है। यह सीरीज 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना द्वारा चलाए गए चुनौतीपूर्ण अभियान से प्रेरित है। कहानी उन युवा फाइटर पायलटों पर केंद्रित है, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों और दुर्गम पहाड़ी इलाकों में देश की रक्षा के लिए अहम जिम्मेदारी निभाई थी।

टीजर में युद्ध के तनावपूर्ण माहौल, हवाई मिशनों और सैनिकों के साहस को प्रभावशाली अंदाज में दिखाया गया है। अभिनेता सिद्धार्थ और जिमी शेरगिल अनुभवी वायुसेना अधिकारियों की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जबकि मिहिर आहूजा, अभय वर्मा और तारुक रैना युवा पायलटों के किरदार निभाते दिखाई दे रहे हैं। टीजर में टीमवर्क, नेतृत्व और देशसेवा की भावना को प्रमुखता से उभारा गया है।

इस वेब सीरीज का निर्देशन ओनी सेन ने किया है, जबकि इसकी कहानी अभिजीत सिंह परमार और कुशल श्रीवास्तव ने तैयार की है। सीरीज में दीया मिर्जा, प्राजक्ता कोली, आदिल हुसैन, अर्णव भसीन और अमृता बागची समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। मैचबॉक्स शॉट्स और फील गुड फिल्म्स के बैनर तले बनी ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ का प्रीमियर 7 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

गुरुवाणी व संस्कृत हमारी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहर हैं: राज्यपाल

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को लोक भवन में ‘आदि श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी’ के संस्कृत पद्यानुवाद का विमोचन...

सीईओ के निर्देश- बारिश के बीच भी दावे-आपत्तियों का निस्तारण सुचारु रहे

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने कुमांऊ गढ़वाल के मंडल आयुक्तों सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन...

कार्यालयों में ई-ऑफिस व्यवस्था सुदृढ़ करने पर डीएम का जोर

देहरादून।  जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जनपद में लागू ई-ऑफिस कार्य प्रणाली की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

गुरुवाणी व संस्कृत हमारी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहर हैं: राज्यपाल

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को लोक भवन में ‘आदि श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी’ के संस्कृत पद्यानुवाद का विमोचन...

कारगिल मिशन पर बनी ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ की पहली झलक जारी, रिलीज डेट से उठा पर्दा

कारगिल युद्ध की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित नई वेब सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ का टीजर रिलीज हो गया है। नेटफ्लिक्स की इस मिलिट्री ड्रामा...

सीईओ के निर्देश- बारिश के बीच भी दावे-आपत्तियों का निस्तारण सुचारु रहे

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने कुमांऊ गढ़वाल के मंडल आयुक्तों सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन...

कार्यालयों में ई-ऑफिस व्यवस्था सुदृढ़ करने पर डीएम का जोर

देहरादून।  जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जनपद में लागू ई-ऑफिस कार्य प्रणाली की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित...

Recent Comments