Wednesday, July 8, 2026
Home मनोरंजन रहस्य, रोमांच और सस्पेंस का तड़का, 'रहूं मैं तेरे रूबरू' का ट्रेलर...

रहस्य, रोमांच और सस्पेंस का तड़का, ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ लॉन्च

सस्पेंस, रोमांस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर फिल्म ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में रोमांच, एक्शन और सस्पेंस का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलता है। कहानी कई रहस्यमयी हत्याओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां हर वारदात का तरीका एक जैसा नजर आता है। जांच आगे बढ़ने के साथ सवाल उठता है कि आखिर इस सीरियल किलर का अगला निशाना कौन होगा और क्या उसे समय रहते रोका जा सकेगा।

ट्रेलर में एक व्लॉगर और उसकी गर्लफ्रेंड की यात्रा भी दिखाई गई है, जो छुट्टियां मनाने के दौरान खौफनाक घटनाओं के जाल में फंस जाते हैं। कहानी में प्यार, विश्वासघात और रहस्य एक साथ आगे बढ़ते हैं, जिससे फिल्म में लगातार नए ट्विस्ट देखने को मिलते हैं। साथ ही, इंटरनेट और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव तथा उसके नकारात्मक पहलुओं को भी कहानी में शामिल किया गया है।

फिल्म का निर्देशन इंद्र दास ने किया है, जबकि इसका निर्माण सुमन सौरभ ने एसएस एंटरटेनमेंट वर्ल्ड के बैनर तले किया है। फिल्म में आर्य कुमार, नीता शेट्टी और पीहू बिस्वास मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ 17 जुलाई 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

RELATED ARTICLES

‘अल्फा’ ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, तीन दिनों में किया शानदार कलेक्शन

यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की नई पेशकश ‘अल्फा’ बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ती नजर आ रही है। शुरुआती दिन में औसत कारोबार...

धीमी शुरुआत के साथ खुला ‘अल्फा’ का खाता, पहले दिन इतने करोड़ की कमाई

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला-केंद्रित फिल्म...

‘लेनिन’ के ट्रेलर में दिखा अखिल अक्किनेनी का दमदार अंदाज

अखिल अक्किनेनी एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। उनकी आने वाली फिल्म ‘लेनिन’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून में 11 जुलाई से ‘लोक संवर्धन पर्व’ का आगाज़, अल्पसंख्यक कारीगरों का होगा संगम

समावेशी विकास और आत्मनिर्भरता को रफ्तार देने के लिए उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक बड़ा राष्ट्रीय आयोजन होने जा रहा है। केन्द्रीय अल्पसंख्यक...

मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के पूर्णाहुति कार्यक्रम में की सहभागिता

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को प्रेमनगर आश्रम हरिद्वार में आयोजित पूज्य मोरारी बापू की श्रीराम कथा के समापन समारोह में श्रद्धालुओं को...

रहस्य, रोमांच और सस्पेंस का तड़का, ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ लॉन्च

सस्पेंस, रोमांस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर फिल्म ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में रोमांच, एक्शन और सस्पेंस...

राज्य के समग्र विकास को लेकर मुख्यमंत्री की नीति आयोग के साथ अहम बैठक

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में नीति आयोग के सदस्य प्रो. (डॉ.) एम. श्रीनिवास के नेतृत्व में नीति आयोग की...

Recent Comments