Tuesday, July 7, 2026
Home उत्तराखंड मतदाता सूची पुनरीक्षण में बड़ी प्रगति, उत्तराखंड में 99% गणना फॉर्म हुए...

मतदाता सूची पुनरीक्षण में बड़ी प्रगति, उत्तराखंड में 99% गणना फॉर्म हुए डिजिटल

देहरादून। उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाता सत्यापन का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने शनिवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस वार्ता कर बताया कि राज्य के 79.60 लाख मतदाताओं में से 71.16 लाख से अधिक गणना फॉर्म डिजिटाइज किए जा चुके हैं। अनकलेक्टेड श्रेणी के आंकड़ों सहित कुल 79.57 लाख मतदाताओं का डेटा डिजिटाइज कर लिया गया है, जो लगभग 99 प्रतिशत कार्य पूरा होने को दर्शाता है।

उन्होंने बताया कि अनकलेक्टेड श्रेणी में 8.41 लाख मतदाता शामिल हैं। इनमें 1.24 लाख मृत, 4.79 लाख स्थायी रूप से स्थानांतरित, 61,888 पहले से पंजीकृत, 1.66 लाख अनुपस्थित तथा 8,351 अन्य कारणों से शामिल हैं।

डॉ. जोगदंडे ने बताया कि 14 जुलाई को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया जाएगा। इसके बाद 14 जुलाई से 13 अगस्त तक दावे और आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी, जबकि 14 जुलाई से 11 सितंबर तक उनका निस्तारण होगा। अंतिम मतदाता सूची 15 सितंबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी।

उन्होंने राजनीतिक दलों से एसआईआर अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील करते हुए सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त करने का आग्रह किया। प्रदेश के 11,733 मतदान केंद्रों के सापेक्ष अब तक 23,102 बीएलए नियुक्त किए जा चुके हैं। इनमें भाजपा ने 11,504, कांग्रेस ने 11,105, सीपीआई (एम) ने 378 और बसपा ने 115 बीएलए नियुक्त किए हैं, जबकि आम आदमी पार्टी ने अभी तक एक भी बीएलए नियुक्त नहीं किया है।

RELATED ARTICLES

रामनगर को मिली नई सौगात, सीएम धामी ने धनगढ़ी पुल जनता को किया समर्पित

रामनगर (नैनीताल)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग-309 पर ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित 220.90 मीटर लंबे धनगढ़ी पुल का लोकार्पण...

डीएम की अपील: 07 जुलाई से पहले भरकर जमा करें गणना प्रपत्र

देहरादून: मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं...

आम का अचार बनाने की आसान रेसिपी, सही तरीके से स्टोर करेंगे तो लंबे समय तक नहीं होगा खराब

भारतीय खाने में आम का अचार स्वाद का ऐसा तड़का है, जो साधारण भोजन को भी खास बना देता है। दाल-चावल, पराठा, पूरी या रोटी के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

रामनगर को मिली नई सौगात, सीएम धामी ने धनगढ़ी पुल जनता को किया समर्पित

रामनगर (नैनीताल)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग-309 पर ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित 220.90 मीटर लंबे धनगढ़ी पुल का लोकार्पण...

‘अल्फा’ ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, तीन दिनों में किया शानदार कलेक्शन

यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की नई पेशकश ‘अल्फा’ बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ती नजर आ रही है। शुरुआती दिन में औसत कारोबार...

मानसून में दही खाएं या नहीं? हेल्थ एक्सपर्ट्स ने दी अहम सलाह

बारिश का मौसम आते ही खानपान को लेकर कई तरह की सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है। इन्हीं में से एक सवाल अक्सर...

डीएम की अपील: 07 जुलाई से पहले भरकर जमा करें गणना प्रपत्र

देहरादून: मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं...

Recent Comments