Friday, July 3, 2026
Home मनोरंजन 'जय हिंद जय सिंध' के फर्स्ट लुक पोस्टर से उठा पर्दा

‘जय हिंद जय सिंध’ के फर्स्ट लुक पोस्टर से उठा पर्दा

भारत-पाकिस्तान विभाजन की दर्दनाक पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्मों की कड़ी में अब एक और नया नाम जुड़ने जा रहा है। निर्देशक इंद्रजीत लंकेश की आगामी फिल्म ‘जय हिंद जय सिंध’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया गया। यह फिल्म विभाजन की त्रासदी के साथ प्रेम, देशभक्ति और अपनी पहचान की तलाश की कहानी को बड़े पर्दे पर पेश करेगी।

फिल्म ‘जय हिंद जय सिंध’ साल 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन की घटनाओं पर आधारित एक ऐतिहासिक ड्रामा है। हाल ही में जारी किए गए इसके पहले पोस्टर में विभाजन के दौर की पीड़ा और उस समय के माहौल की झलक देखने को मिलती है। फिल्म का निर्देशन इंद्रजीत लंकेश ने किया है और इसे इसी साल अक्टूबर में सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है। हालांकि, रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान अभी नहीं किया गया है।

फिल्म की स्टारकास्ट में विक्रम कोचर, उपासना सिंह, अमित बहल, छाया कदम और राहुल देव जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण सैमीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्माता सैमी नानवानी ने किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की कहानी निर्माता सैमी नानवानी के कुछ वास्तविक जीवन के अनुभवों से प्रेरित बताई जा रही है। सिंध की सांस्कृतिक विरासत को केंद्र में रखकर बनाई गई इस फिल्म में विभाजन के दर्द के साथ प्रेम, देशभक्ति और अपनी पहचान बचाने के संघर्ष को भावनात्मक अंदाज में पर्दे पर उतारा जाएगा।

RELATED ARTICLES

‘लेनिन’ के ट्रेलर में दिखा अखिल अक्किनेनी का दमदार अंदाज

अखिल अक्किनेनी एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। उनकी आने वाली फिल्म ‘लेनिन’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका...

अक्षय-सैफ की सुपरहिट जोड़ी की वापसी, ‘हैवान’ इस दिन होगी रिलीज

बॉलीवुड के दो बड़े सितारे अक्षय कुमार और सैफ अली खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। उनकी आगामी...

काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की ‘द इंडिया स्टोरी’ का टीजर रिलीज, 24 जुलाई को बड़े पर्दे पर दस्तक

बॉलीवुड अभिनेत्री काजल अग्रवाल और अभिनेता श्रेयस तलपड़े की आगामी फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। सामाजिक मुद्दे पर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मुख्यमंत्री का निर्देश, पदक विजेता खिलाड़ियों को समय पर मिले सरकारी सेवा का लाभ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय...

सीएम ने मानसून पूर्व मॉक ड्रिल के दौरान आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और मजबूत करने के दिए निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को आईटी पार्क, देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को प्रभावी आपदा प्रबंधन...

संतुलित खानपान के बावजूद बढ़ रहा है बैड कोलेस्ट्रॉल? ये हो सकते हैं कारण

आजकल कम उम्र में भी हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या तेजी से बढ़ रही है। कई लोग संतुलित और हेल्दी डाइट लेने के बावजूद बढ़ते...

‘लेनिन’ के ट्रेलर में दिखा अखिल अक्किनेनी का दमदार अंदाज

अखिल अक्किनेनी एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। उनकी आने वाली फिल्म ‘लेनिन’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका...

Recent Comments