Thursday, August 20, 2026
Home उत्तराखंड खटीमा में लोहियाहेड वाटर बाईपास बनेगा आकर्षण का नया केंद्र, मुख्यमंत्री धामी...

खटीमा में लोहियाहेड वाटर बाईपास बनेगा आकर्षण का नया केंद्र, मुख्यमंत्री धामी ने लिया जायजा

खटीमा/ऊधम सिंह नगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को खटीमा क्षेत्र के उभरते पर्यटन स्थल लोहियाहेड वाटर बाईपास का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन की संभावनाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों से विकास कार्यों की रूपरेखा पर जानकारी ली।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि लोहियाहेड वाटर बाईपास क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। प्राकृतिक संसाधनों और स्थानीय विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए इसे एक आकर्षक और प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार योजनाओं पर काम कर रही है। शारदा कॉरिडोर और शारदा रिवर फ्रंट जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र के समग्र विकास को गति दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन गतिविधियों के बढ़ने से क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी, जिससे स्थानीय कारोबार, स्वरोजगार और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। साथ ही स्थानीय लोगों की आय में भी वृद्धि होगी।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारियों को लोहियाहेड वाटर बाईपास के विकास के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय जरूरतों का विशेष ध्यान रखा जाए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी सहित जनपद स्तरीय अधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

केदारनाथ यात्रा पर सरकार की नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देहरादून। केदारनाथ धाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए राज्य सरकार लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

महीने के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक, जिला स्तरीय समस्याओं के समाधान में आएगी तेजी

देहरादून। प्रदेश के जिलों से शासन स्तर पर लंबित समस्याओं के समाधान में तेजी लाने के लिए सरकार ने नई व्यवस्था लागू करने का फैसला...

लंबित जनशिकायतों पर डीएम सख्त, प्राथमिकता से समाधान के दिए निर्देश

देहरादून- जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम हेल्पलाइन एवं मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

केदारनाथ यात्रा पर सरकार की नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देहरादून। केदारनाथ धाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए राज्य सरकार लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

महीने के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक, जिला स्तरीय समस्याओं के समाधान में आएगी तेजी

देहरादून। प्रदेश के जिलों से शासन स्तर पर लंबित समस्याओं के समाधान में तेजी लाने के लिए सरकार ने नई व्यवस्था लागू करने का फैसला...

‘आवारापन 2’ की शानदार कमाई जारी, फिल्म ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

इमरान हाशमी स्टारर फिल्म ‘आवारापन 2’ ने रिलीज के शुरुआती तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर मजबूत प्रदर्शन किया, लेकिन इसके बाद फिल्म की...

लंबित जनशिकायतों पर डीएम सख्त, प्राथमिकता से समाधान के दिए निर्देश

देहरादून- जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम हेल्पलाइन एवं मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक...

Recent Comments