Tuesday, August 18, 2026
Home उत्तराखंड श्रमिक कल्याण की दिशा में बड़ा कदम, धामी ने 4,400 लाभार्थियों को...

श्रमिक कल्याण की दिशा में बड़ा कदम, धामी ने 4,400 लाभार्थियों को वितरित की आर्थिक सहायता

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपने शासकीय आवास से उत्तराखण्ड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके परिवारों के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत आर्थिक सहायता राशि का डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से हस्तांतरण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 4,400 श्रमिकों को लगभग 11 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता राशि वितरित की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और उनके कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रमिक कल्याण योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा विभिन्न क्षेत्रों में विशेष शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों को योजनाओं से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि कई श्रमिक जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते हैं, इसलिए जागरूकता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि श्रमिक राज्य की विकास यात्रा के महत्वपूर्ण सहभागी हैं और सरकार उनके सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों एवं उनके परिवारों की सुरक्षा, सामाजिक संरक्षण और आर्थिक मजबूती सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी और त्वरित तरीके से उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होंने विश्वास जताया कि इन योजनाओं से श्रमिकों के जीवन स्तर में सुधार आएगा और उन्हें सम्मानजनक एवं सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी।

RELATED ARTICLES

बारिश से बेहाल उत्तराखंड, देहरादून और टिहरी में भारी बारिश की चेतावनी

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। पहाड़ी जिलों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने से जनजीवन प्रभावित...

डीएम ने अतिक्रमण व अवैध फैक्ट्रियों पर कसा शिकंजा, आपदा कार्यों की जांच के आदेश

देहरादून-  प्रत्येक सोमवार की भांति आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में जन समाधान दिवस आयोजित किया गया। जन समाधान...

मुख्यमंत्री धामी ने एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बारिश से बेहाल उत्तराखंड, देहरादून और टिहरी में भारी बारिश की चेतावनी

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। पहाड़ी जिलों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने से जनजीवन प्रभावित...

डीएम ने अतिक्रमण व अवैध फैक्ट्रियों पर कसा शिकंजा, आपदा कार्यों की जांच के आदेश

देहरादून-  प्रत्येक सोमवार की भांति आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में जन समाधान दिवस आयोजित किया गया। जन समाधान...

मुख्यमंत्री धामी ने एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ...

बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘आवारापन 2’, महज 3 दिन में कमाए 80 करोड़ से ज्यादा

इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत के बाद अब तीसरे दिन थोड़ी धीमी पड़ती नजर आई है। रविवार को...

Recent Comments