Friday, July 24, 2026
Home उत्तराखंड चारधाम धामों में भक्तों की भारी भीड़, दर्शनार्थियों का आंकड़ा 29.85 लाख...

चारधाम धामों में भक्तों की भारी भीड़, दर्शनार्थियों का आंकड़ा 29.85 लाख पार

देहरादून। चारधाम यात्रा 2026 में श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 29.85 लाख श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार तीर्थयात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे यात्रा नए रिकॉर्ड की ओर बढ़ती नजर आ रही है।

19 अप्रैल से आरंभ हुई चारधाम यात्रा में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। यात्रा के शुरुआती 44 दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस वर्ष 29.85 लाख से अधिक श्रद्धालु केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के दर्शन कर चुके हैं। यह संख्या पिछले वर्ष इसी अवधि में पहुंचे लगभग 26.34 लाख श्रद्धालुओं से तीन लाख से अधिक है।

मौसम की चुनौतियों और पहाड़ी परिस्थितियों के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ है। प्रतिदिन 70 हजार से 80 हजार तक यात्री चारधामों में दर्शन कर रहे हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन और यात्रा प्रबंधन से जुड़े विभाग व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने में जुटे हुए हैं। अधिकारियों का मानना है कि यदि यही रफ्तार बनी रही तो इस वर्ष चारधाम यात्रा श्रद्धालुओं की संख्या के मामले में नया कीर्तिमान स्थापित कर सकती है।

RELATED ARTICLES

कांवड़ मेले की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने 25 जुलाई तक शेष कार्य निपटाने के निर्देश दिए

पौड़ी:  आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने संबंधित विभागों तथा...

फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए पेपर लीक मामलों की सुनवाई के निर्णय का सीएम धामी ने किया स्वागत

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक के मामलों में दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने...

‘द स्कैम-लीक्ड’ का दमदार टीजर आउट, छात्रों के संघर्ष और पेपर लीक का दर्द आएगा नजर

देश में मेडिकल प्रवेश परीक्षा से जुड़े विवाद और पेपर लीक के मुद्दे पर जारी बहस के बीच अब इसी विषय पर आधारित एक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

कांवड़ मेले की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने 25 जुलाई तक शेष कार्य निपटाने के निर्देश दिए

पौड़ी:  आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने संबंधित विभागों तथा...

फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए पेपर लीक मामलों की सुनवाई के निर्णय का सीएम धामी ने किया स्वागत

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक के मामलों में दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने...

‘द स्कैम-लीक्ड’ का दमदार टीजर आउट, छात्रों के संघर्ष और पेपर लीक का दर्द आएगा नजर

देश में मेडिकल प्रवेश परीक्षा से जुड़े विवाद और पेपर लीक के मुद्दे पर जारी बहस के बीच अब इसी विषय पर आधारित एक...

श्रमिक कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – मुख्यमंत्री धामी

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए अनेक नई कल्याणकारी...

Recent Comments