Friday, July 24, 2026
Home उत्तराखंड बरोटीवाला में लगा फ्री आई चेकअप और ब्लड टेस्ट कैंप, 84 मरीजों...

बरोटीवाला में लगा फ्री आई चेकअप और ब्लड टेस्ट कैंप, 84 मरीजों की हुई जांच

बहुगुणा आई एवं ई.एन.टी. केयर, नेहरू कॉलोनी देहरादून द्वारा बुधवार, 27 मई 2026 को बरोटीवाला, विकासनगर में मुस्कान फाउंडेशन के सहयोग से निदेशक डॉ. चिराग बहुगुणा के निर्देशन में एक निशुल्क नेत्र एवं रक्त जांच शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में लगभग 84 मरीजों की आंखों की जांच तथा रक्त परीक्षण किया गया। शिविर के दौरान अधिकांश मरीजों में बढ़ते मधुमेह के कारण होने वाले आंखों के रोग, मोतियाबिंद और आंखों से जुड़ी अन्य समस्याएं पाई गईं।

विशेषज्ञों ने बताया कि वर्तमान समय में मोबाइल फोन और कंप्यूटर के बढ़ते उपयोग के कारण लोगों में स्क्रीन एक्सपोजर काफी बढ़ गया है। इसके परिणामस्वरूप कई लोग अनजाने में कंप्यूटर विजन सिंड्रोम, सूखी आंखों (ड्राई आई) और निकट दृष्टि दोष जैसी विभिन्न नेत्र संबंधी समस्याओं से प्रभावित हो रहे हैं।

इन समस्याओं की समय रहते पहचान और समाधान के उद्देश्य से बहुगुणा आई एवं ई.एन.टी. केयर द्वारा इस शिविर का आयोजन किया गया। डॉ. चिराग बहुगुणा के निर्देशन में आयोजित शिविर में मरीजों को नियमित नेत्र जांच कराने की सलाह भी दी गई।

शिविर में केंद्र प्रबंधक विनोद शर्मा, ऑप्टोमेट्रिस्ट हिमांशु सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Previous article‘राख’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा, इस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम
Next articleदेहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी.एल. संतोष का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करता है मुख्यमंत्री धामी ने दोनों नेताओं के नेतृत्व और संगठनात्मक अनुभव की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी को उनके मार्गदर्शन से निरंतर मजबूती मिल रही है। इस अवसर पर संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई।
RELATED ARTICLES

कांवड़ मेले की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने 25 जुलाई तक शेष कार्य निपटाने के निर्देश दिए

पौड़ी:  आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने संबंधित विभागों तथा...

फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए पेपर लीक मामलों की सुनवाई के निर्णय का सीएम धामी ने किया स्वागत

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक के मामलों में दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने...

‘द स्कैम-लीक्ड’ का दमदार टीजर आउट, छात्रों के संघर्ष और पेपर लीक का दर्द आएगा नजर

देश में मेडिकल प्रवेश परीक्षा से जुड़े विवाद और पेपर लीक के मुद्दे पर जारी बहस के बीच अब इसी विषय पर आधारित एक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

कांवड़ मेले की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने 25 जुलाई तक शेष कार्य निपटाने के निर्देश दिए

पौड़ी:  आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने संबंधित विभागों तथा...

फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए पेपर लीक मामलों की सुनवाई के निर्णय का सीएम धामी ने किया स्वागत

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक के मामलों में दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने...

‘द स्कैम-लीक्ड’ का दमदार टीजर आउट, छात्रों के संघर्ष और पेपर लीक का दर्द आएगा नजर

देश में मेडिकल प्रवेश परीक्षा से जुड़े विवाद और पेपर लीक के मुद्दे पर जारी बहस के बीच अब इसी विषय पर आधारित एक...

श्रमिक कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – मुख्यमंत्री धामी

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए अनेक नई कल्याणकारी...

Recent Comments