Friday, July 24, 2026
Home उत्तराखंड आस्था के रंग में रंगी चारधाम यात्रा, 12.60 लाख भक्तों ने किए...

आस्था के रंग में रंगी चारधाम यात्रा, 12.60 लाख भक्तों ने किए दर्शन

देहरादून। चारधाम यात्रा के शुरू होने के महज 25 दिनों के भीतर ही श्रद्धालुओं की संख्या 12.60 लाख के पार पहुंच गई है। बुधवार को अकेले एक दिन में करीब 80 हजार श्रद्धालुओं ने चारों धामों में दर्शन किए। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भक्तों की लगातार बढ़ती संख्या से यात्रा मार्गों पर खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। विशेष रूप से केदारनाथ धाम को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त आस्था देखने को मिल रही है, जहां 22 दिनों में ही 5.23 लाख से अधिक यात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में संचालित इस यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए राज्य सरकार लगातार निगरानी बनाए हुए है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मौसम खराब होने की स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी न रहे। उन्होंने कहा कि चारधाम आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और हर स्तर पर व्यवस्थाओं को मजबूत किया गया है।

यात्रा को सुगम बनाने के लिए प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण और स्लॉट प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी किया है। श्रद्धालुओं की आवाजाही पर नजर रखने के लिए रियल टाइम डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत केदारनाथ धाम में हुए पुनर्निर्माण कार्यों के बाद धाम का स्वरूप और अधिक दिव्य व भव्य दिखाई दे रहा है।

सरकार द्वारा पैदल यात्रा मार्गों में किए गए सुधारों से श्रद्धालुओं को काफी राहत मिल रही है। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, स्वास्थ्य और मौसम निगरानी के लिए विशेष तंत्र सक्रिय किया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

RELATED ARTICLES

कांवड़ मेले की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने 25 जुलाई तक शेष कार्य निपटाने के निर्देश दिए

पौड़ी:  आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने संबंधित विभागों तथा...

फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए पेपर लीक मामलों की सुनवाई के निर्णय का सीएम धामी ने किया स्वागत

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक के मामलों में दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने...

‘द स्कैम-लीक्ड’ का दमदार टीजर आउट, छात्रों के संघर्ष और पेपर लीक का दर्द आएगा नजर

देश में मेडिकल प्रवेश परीक्षा से जुड़े विवाद और पेपर लीक के मुद्दे पर जारी बहस के बीच अब इसी विषय पर आधारित एक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

कांवड़ मेले की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने 25 जुलाई तक शेष कार्य निपटाने के निर्देश दिए

पौड़ी:  आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने संबंधित विभागों तथा...

फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए पेपर लीक मामलों की सुनवाई के निर्णय का सीएम धामी ने किया स्वागत

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक के मामलों में दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने...

‘द स्कैम-लीक्ड’ का दमदार टीजर आउट, छात्रों के संघर्ष और पेपर लीक का दर्द आएगा नजर

देश में मेडिकल प्रवेश परीक्षा से जुड़े विवाद और पेपर लीक के मुद्दे पर जारी बहस के बीच अब इसी विषय पर आधारित एक...

श्रमिक कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – मुख्यमंत्री धामी

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए अनेक नई कल्याणकारी...

Recent Comments