Monday, September 7, 2026
Home मनोरंजन कोर्टरूम ड्रामा ‘सिस्टम’ में न्याय के लिए लड़ेंगी सोनाक्षी

कोर्टरूम ड्रामा ‘सिस्टम’ में न्याय के लिए लड़ेंगी सोनाक्षी

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर दमदार अंदाज में दर्शकों के सामने आने वाली हैं। उनकी आगामी कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘सिस्टम’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें कानून, सत्ता और सच की लड़ाई को बेहद रोमांचक तरीके से दिखाया गया है। ट्रेलर में सोनाक्षी एक ऐसी वकील के किरदार में नजर आ रही हैं, जो न्याय के लिए सिस्टम से टकराने का साहस रखती है। फिल्म में कई ट्विस्ट और रहस्यों की झलक देखने को मिलती है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।

ट्रेलर में दिखी कोर्टरूम की जबरदस्त जंग

करीब दो मिनट लंबे ट्रेलर की शुरुआत नेहा नाम की युवा वकील से होती है, जिसका किरदार सोनाक्षी सिन्हा निभा रही हैं। नेहा अपने पिता की लॉ फर्म में खुद को साबित करना चाहती है। उसके पिता का किरदार आशुतोष गोवारिकर निभा रहे हैं, जो उसे एक चुनौतीपूर्ण केस सौंपते हैं।

केस को जीतने के लिए नेहा, सारिका नाम की एक तेजतर्रार कोर्ट स्टेनोग्राफर का सहारा लेती है, जिसका किरदार ज्योतिका ने निभाया है। हालांकि कहानी आगे बढ़ने के साथ कई ऐसे राज सामने आते हैं, जो पूरे केस को उलझा देते हैं। ट्रेलर में यह साफ दिखाया गया है कि हर किरदार के पीछे कोई न कोई छिपा सच है।

फिल्म के संवाद भी काफी प्रभावशाली नजर आते हैं। खासतौर पर “अमीर के शोर में गरीब की आवाज खो जाती है” जैसे डायलॉग कहानी के सामाजिक पहलू को मजबूत बनाते हैं। वहीं “हर कोई अपना असली चेहरा छिपाता है” जैसी लाइनें फिल्म के सस्पेंस को और बढ़ाती हैं।

22 मई को ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म

फिल्म ‘सिस्टम’ का निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया है। फिल्म न्याय, बदला, महत्वाकांक्षा और नैतिकता जैसे गंभीर विषयों को केंद्र में रखती है। इसका निर्माण पम्मी बावेजा, हरमन बावेजा और स्मिता बलिगा ने किया है।

फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, आशुतोष गोवारिकर और ज्योतिका के अलावा प्रीति अग्रवाल, अदिनाथ कोठारे, आश्रिया मिश्रा, गौरव पांडे और सायंदीप सेनगुप्ता भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘सिस्टम’ 22 मई से ओटीटी प्लेटफॉर्म Prime Video पर स्ट्रीम की जाएगी।

RELATED ARTICLES

सिनेमाघरों में छाई ‘मिर्जापुर: द मूवी’, ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ की कमाई

लंबे समय से जिस फिल्म का दर्शकों को इंतजार था, वह आखिरकार सिनेमाघरों में पहुंच गई है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के साथ...

क्रिस्टल और रिदा ने अपने नाम किया ‘द ट्रेटर्स 2’ का खिताब, मिली 66 लाख की इनामी राशि

रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ का फिनाले बेहद रोमांचक रहा। शुरुआत से ही गद्दारों और मासूम खिलाड़ियों के बीच चल रही आंख-मिचौली का राज...

‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज, कुणाल खेमू का दिखा दमदार अंदाज; 18 सितंबर को होगी रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक कुणाल खेमू एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ एक्शन का तड़का लगाने के लिए तैयार हैं। उनकी आगामी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर डीएम की नजर, तय नियमों के पालन के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

एमडीडीए ने अवैध निर्माण पर कसा शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

नदी प्रदूषण पर प्रशासन सख्त, कूड़ा डालने वालों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

देहरादून 05 सितंबर,2026 (सू.वि), जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी उप जिलाधिकारियों, नगर...

सिनेमाघरों में छाई ‘मिर्जापुर: द मूवी’, ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ की कमाई

लंबे समय से जिस फिल्म का दर्शकों को इंतजार था, वह आखिरकार सिनेमाघरों में पहुंच गई है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के साथ...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!