Monday, May 4, 2026
Home उत्तराखंड पीएम नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में सनातन परंपरा को नई ऊंचाई: पुष्कर...

पीएम नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में सनातन परंपरा को नई ऊंचाई: पुष्कर सिंह धामी

उत्तरकाशी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तहसील बड़कोट के नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में प्रतिभाग कर क्षेत्रवासियों के साथ आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान की कथा श्रवण कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

भाजपा मीडिया प्रभारी श्री मनवीर सिंह चौहान के धर्मपत्नी स्वर्गीय उमा जी के वार्षिक श्राद्ध पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में नगाण गांव पहुंचे मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जब से देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी बने हैं, तब से देश में सनातन धर्म का स्वर्णिम युग आया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरीडोर और अयोध्या में राममंदिर बना है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का अनुश्रवण मनुष्य की बुद्धि, विवेक जगाता है वहीं पितरों को भी बैकुंठ धाम की प्राप्ति मिलती है। उन्होंने कहा कि जैसे वृंदावन में वृंदा धाम है, वैसे ही उत्तराखण्ड में देव भूमि है, जहां चारधाम विराजमान हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने केदारनाथ पुनर्निर्माण के बाद बदरीनाथ में मास्टर प्लान के तहत कार्य किया है। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि विकास एक दिन कि प्रक्रिया नहीं है बल्कि अनवरत रूप से चलने वाली प्रक्रिया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नगाण गांव में ग्राम प्रधान की मांग पर बारात घर बनाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री खजान दास, पूर्व मुख्यमंत्री श्री रमेश पोखरियाल निशंक, पुरोला विधायक श्री दुर्गेश्वरलाल, गंगोत्री विधायक श्री सुरेश चौहान, डीएम श्री प्रशांत आर्य, एसपी श्रीमती कमलेश उपाध्याय सहित जनप्रतिनिधिगण व अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

आंगनबाड़ी संगठन ने सीएम धामी से मिलकर समस्याओं पर की चर्चा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को सचिवालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती/सेविका/मिनी कर्मचारी संगठन, उत्तराखण्ड के प्रतिनिधिमंडल ने संगठन की अध्यक्ष रेखा नेगी के नेतृत्व...

सीएम की बड़ी घोषणा—हर ब्लॉक में लड़कियों के लिए होगा छात्रावास

देहरादून। मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा उनकी प्रभावी निगरानी के लिए प्रोग्राम इवैल्यूएशन एंड रिव्यू टेक्निक (पी.ई.आर.टी.) चार्ट तैयार किया...

श्री पीठम स्थापना महोत्सव में सीएम धामी ने किया कन्या पूजन और देवी अभिषेक

अल्मोड़ा। जनपद के डोल स्थित आश्रम में आयोजित श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास के श्री पीठम स्थापना महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

क्या गर्मी में ग्रीन टी पीना सही है? एक्सपर्ट से समझें सच

भीषण गर्मी ने देश के कई हिस्सों में लोगों की दिनचर्या बदल दी है। 40 से 45 डिग्री के पार पहुंचता तापमान न सिर्फ...

आंगनबाड़ी संगठन ने सीएम धामी से मिलकर समस्याओं पर की चर्चा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को सचिवालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती/सेविका/मिनी कर्मचारी संगठन, उत्तराखण्ड के प्रतिनिधिमंडल ने संगठन की अध्यक्ष रेखा नेगी के नेतृत्व...

पीएम नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में सनातन परंपरा को नई ऊंचाई: पुष्कर सिंह धामी

उत्तरकाशी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तहसील बड़कोट के नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में प्रतिभाग कर क्षेत्रवासियों के साथ आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव...

सीएम की बड़ी घोषणा—हर ब्लॉक में लड़कियों के लिए होगा छात्रावास

देहरादून। मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा उनकी प्रभावी निगरानी के लिए प्रोग्राम इवैल्यूएशन एंड रिव्यू टेक्निक (पी.ई.आर.टी.) चार्ट तैयार किया...

Recent Comments