Friday, July 24, 2026
Home मनोरंजन रिलीज से पहले ही ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की जबरदस्त कमाई

रिलीज से पहले ही ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की जबरदस्त कमाई

फिल्म धुरंधर द रिवेंज को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। रिलीज से पहले ही इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए बड़े-बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। गुरुवार को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ओपनिंग की उम्मीद जताई जा रही है।

पिछले साल रिलीज हुई धुरंधर की शानदार सफलता के बाद इसके सीक्वल धुरंधर द रिवेंज को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़े इस बात का संकेत दे रहे हैं कि यह भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हो सकती है। हालांकि, असली तस्वीर रिलीज के बाद दर्शकों की प्रतिक्रिया से ही साफ होगी।

रिलीज से एक दिन पहले यानी 18 मार्च को कुछ शहरों में फिल्म के पेड प्रीव्यू शो भी रखे गए हैं। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन प्रीव्यू शोज से ही फिल्म करीब 30 करोड़ रुपये तक की कमाई कर सकती है।

अगर एडवांस बुकिंग की बात करें तो फिल्म ने जबरदस्त रफ्तार पकड़ी है। अब तक इसके करीब 9.90 लाख टिकट बिक चुके हैं, जो कि 12 हजार से ज्यादा शोज के लिए हैं। देशभर में फिल्म ने एडवांस बुकिंग से लगभग 42.71 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 200 करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना है।

सबसे खास बात यह है कि धुरंधर द रिवेंज ने एडवांस बुकिंग के मामले में बाहुबली 2: द कन्क्लूजन का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया है। जहां ‘बाहुबली 2’ के हिंदी वर्जन के पहले दिन करीब 6.50 लाख टिकट बिके थे, वहीं ‘धुरंधर 2’ ने इस आंकड़े को पार करते हुए नया रिकॉर्ड बना दिया है।

एडवांस बुकिंग के मामले में अन्य बड़ी फिल्मों जैसे जवान, पठान, केजीएफ: चैप्टर 2 और एनिमल भी पीछे रह गई हैं।

अब सबकी नजरें फिल्म की ओपनिंग डे पर टिकी हैं, जहां यह तय होगा कि ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाती है या नहीं।

RELATED ARTICLES

मार्वल फैंस का इंतजार खत्म, ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का ट्रेलर आया सामने

मार्वल स्टूडियोज़ ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का पहला ट्रेलर जारी कर दिया है। ट्रेलर में एक बार फिर मार्वल यूनिवर्स के कई...

सिनेमाघरों में छाई ‘धमाल 4’, पहले सप्ताह में 90 करोड़ से ज्यादा की कमाई

कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी कमाई कर रही है। शुरुआती वीकेंड में शानदार प्रदर्शन के बाद फिल्म की रफ्तार वीकडेज...

‘इश्कनामा’ का ट्रेलर आया सामने, शहनाज गिल और जय रंधावा की जोड़ी ने जीता दिल

अभिनेत्री शहनाज गिल और अभिनेता जय रंधावा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म एक ऐसी प्रेम कहानी को पर्दे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

कांवड़ मेले की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने 25 जुलाई तक शेष कार्य निपटाने के निर्देश दिए

पौड़ी:  आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने संबंधित विभागों तथा...

फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए पेपर लीक मामलों की सुनवाई के निर्णय का सीएम धामी ने किया स्वागत

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक के मामलों में दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने...

‘द स्कैम-लीक्ड’ का दमदार टीजर आउट, छात्रों के संघर्ष और पेपर लीक का दर्द आएगा नजर

देश में मेडिकल प्रवेश परीक्षा से जुड़े विवाद और पेपर लीक के मुद्दे पर जारी बहस के बीच अब इसी विषय पर आधारित एक...

श्रमिक कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – मुख्यमंत्री धामी

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए अनेक नई कल्याणकारी...

Recent Comments