Friday, July 24, 2026
Home उत्तराखंड मतदाता पुनरीक्षण अभियान की देहरादून में समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई के संकेत

मतदाता पुनरीक्षण अभियान की देहरादून में समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई के संकेत

देहरादून।अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदडें ने नगर निगम सभागार देहरादून में जनपद की 10 विधासभा अन्तर्गत संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की की बूथवार समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सम्बन्धित ईआरओ को निर्देशित किया कि बीएलओ के कार्यों की प्रति सप्ताह समीक्षा करें तथा जिन बूथों पर मैपिंग की का प्रतिश्त कम है ऐसे बीएलओ के साथ तहसील से अधिकारी कार्मिकों की ड्यूटी लगाते हुए मैपिंग कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों को समयबद्धता एवं प्रभावी रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में अवगत कराया गया कि जिले में कूल 66.62 प्रतिशत् मैपिंग कार्य पूर्ण कर लिया गया है। विधानसभा चकराता अन्तर्गत 99.03 प्रतिशत्, विकासनगर 70.47 प्रतिशत्, सहसपुर 71 प्रतिशत्, धर्मपुर 56.94 प्रतिशत्, रायपुर 62.64 प्रतिशत्,राजपुर 61.19 प्रतिशत्, देहरादून कैन्ट 61.36 प्रतिशत्, मसूरी 63.52 प्रतिशत्, डोईवाला 70 प्रतिशत् तथा ऋषिकेश में 60.87 प्रतिशत् मैपिंग कार्य किया गया है।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम नमामि बसंल, नगर मजिस्टेट प्रत्युष सिंह, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी स्मृता परमार, उप नगर आयुक्त संतोष पाण्डेय, उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश योगेश मेहर, विकासनगर विनोद कुमार, उप जिलाधिकारी डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, संयुक्त सचिव एमडीडीए गौरव चटवाल, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, उप जिलाधिकारी चकराता प्रेमलाल, तहसीलदार सदर सुरेन्द्रदेव, विकासनगर विवेक राजौरी, ऋषिकेश चमन सिंह, सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं बीएलओ, सुपरवाईजर उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

कांवड़ मेले की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने 25 जुलाई तक शेष कार्य निपटाने के निर्देश दिए

पौड़ी:  आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने संबंधित विभागों तथा...

फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए पेपर लीक मामलों की सुनवाई के निर्णय का सीएम धामी ने किया स्वागत

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक के मामलों में दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने...

‘द स्कैम-लीक्ड’ का दमदार टीजर आउट, छात्रों के संघर्ष और पेपर लीक का दर्द आएगा नजर

देश में मेडिकल प्रवेश परीक्षा से जुड़े विवाद और पेपर लीक के मुद्दे पर जारी बहस के बीच अब इसी विषय पर आधारित एक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

कांवड़ मेले की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने 25 जुलाई तक शेष कार्य निपटाने के निर्देश दिए

पौड़ी:  आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने संबंधित विभागों तथा...

फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए पेपर लीक मामलों की सुनवाई के निर्णय का सीएम धामी ने किया स्वागत

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक के मामलों में दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने...

‘द स्कैम-लीक्ड’ का दमदार टीजर आउट, छात्रों के संघर्ष और पेपर लीक का दर्द आएगा नजर

देश में मेडिकल प्रवेश परीक्षा से जुड़े विवाद और पेपर लीक के मुद्दे पर जारी बहस के बीच अब इसी विषय पर आधारित एक...

श्रमिक कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – मुख्यमंत्री धामी

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए अनेक नई कल्याणकारी...

Recent Comments