Sunday, July 26, 2026
Home उत्तराखंड सूचना विभाग में दीर्घ सेवा के बाद मुख्य एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी...

सूचना विभाग में दीर्घ सेवा के बाद मुख्य एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सेवानिवृत्त

देहरादून।सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, उत्तराखण्ड के मुख्यालय में आयोजित सेवानिवृत्त कार्यक्रम में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री जगदीश सिंह पटवाल एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री दिनेश सिंह राणा को भावभीनी विदाई दी गई। अपर निदेशक सूचना श्री आशिष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक डाॅ. नितिन उपाध्याय, उप निदेशक श्री रवि विजारनिया एवं अन्य अधिकारीगण व कर्मचारियों द्वारा श्री पटवाल एवं श्री राणा को शाॅल एवं स्मृति चिन्ह् प्रदान किया गया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर निदेशक सूचना श्री आशिष कुमार त्रिपाठी ने कहा कि किसी भी कार्मिक द्वारा 40 और 34 वर्ष की सेवा करना ही अपने आप में गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि विभाग से सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिक अपने साथ सेवा का लंबा अनुभव साथ लेकर जाते है। हम सभी को आपसी संबंध और अधिक बेहतर बनाने चाहिए। आपसी संबंध के कारण हम सभी एक दूसरे से जुड़े रहते है। श्री त्रिपाठी ने कहा कि सूचना संघ को भविष्य में सेवानिवृत्त कार्मिकों हेतु कार्यक्रम करना चाहिए। इससे पुराने और नये कार्मिकों के विचारों का आदान-प्रदान होगा। श्री त्रिपाठी ने मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री जगदीश सिंह पटवाल एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री दिनेश सिंह राणा द्वारा विभाग में दिये गये योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संयुक्त निदेशक डाॅ. नितिन उपाध्याय ने कहा कि विभाग से सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों के योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता है। विभाग की प्रगति में सेवानिवृत्त कार्मिकों का महत्वपूर्ण योगदान है। इस अवसर पर फोटो फिल्म अधिकारी श्री शेखर चन्द्र जोशी, सहायक लेखाकार श्री कीर्ति सिंह पंवार, व्यवस्थाधिकारी श्री रामपाल सिंह रावत द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किये गये। कार्यक्रम का संचालन प्रशासनिक अधिकारी श्री विजय कुमार द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में श्री एल.पी.भट्ट सहायक निदेशक, श्री मनोज कुमार शुक्ला, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, सहायक लेखाकार श्री राकेश कुमार धीमान, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री रणजीत सिंह बुदियाल, सहित सूचना कर्मचारी संघ के महामंत्री श्री अंकित चैहान, उपाध्यक्ष श्री प्रशांत रावत, संगठन मंत्री श्री सत्येन्द्र विजल्वाण सहित अन्य पदाधिकारीगण एवं विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

ड्रग्स पर जीरो टॉलरेंस की नीति जारी, युवाओं को नशे से बचाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध: डीएम

देहरादून। युवाओं के भविष्य को नशे के गर्त में धकेलने वाले मादक पदार्थों के तस्करों और अवैध कारोबारियों के खिलाफ देहरादून जिला प्रशासन ने सख्त...

कारगिल वीरों को समर्पित मैराथॉन को मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आज शौर्य स्थल, चीड़बाग, गढ़ीकैंट, देहरादून में आयोजित ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’...

मुख्यमंत्री का सख्त संदेश—जन समस्याओं का समाधान तय समय सीमा में करें अधिकारी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

ड्रग्स पर जीरो टॉलरेंस की नीति जारी, युवाओं को नशे से बचाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध: डीएम

देहरादून। युवाओं के भविष्य को नशे के गर्त में धकेलने वाले मादक पदार्थों के तस्करों और अवैध कारोबारियों के खिलाफ देहरादून जिला प्रशासन ने सख्त...

‘जन नायकन’ की शानदार शुरुआत, महज दो दिन में 50 करोड़ क्लब में एंट्री

सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जन नायकन’ ने सिनेमाघरों में शानदार शुरुआत की है। पहले दिन दमदार ओपनिंग दर्ज करने...

कारगिल वीरों को समर्पित मैराथॉन को मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आज शौर्य स्थल, चीड़बाग, गढ़ीकैंट, देहरादून में आयोजित ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’...

मुख्यमंत्री का सख्त संदेश—जन समस्याओं का समाधान तय समय सीमा में करें अधिकारी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं...

Recent Comments