Friday, July 24, 2026
Home मनोरंजन ‘बॉर्डर 2’ ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर कोहराम, छह दिनों में 200...

‘बॉर्डर 2’ ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर कोहराम, छह दिनों में 200 करोड़ पार

सिनेमाघरों में इन दिनों बॉक्स ऑफिस की जंग दिलचस्प मोड़ पर है। एक ओर जहां कई बड़ी फिल्में दर्शकों को लुभाने की कोशिश कर रही हैं, वहीं 23 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने आते ही कमाई के मामले में मजबूत पकड़ बना ली है। ओपनिंग डे से लेकर अब तक फिल्म की रफ्तार थमती नजर नहीं आ रही है। वीकेंड के बाद भी फिल्म ने शानदार कलेक्शन जारी रखते हुए कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। इसी बीच फिल्म ‘धुरंधर’ से इसकी सीधी टक्कर भी देखने को मिल रही है। आइए जानते हैं दोनों फिल्मों का ताजा बॉक्स ऑफिस हाल।

छह दिनों में 200 करोड़ के पार पहुंची ‘बॉर्डर 2’

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार इतिहास रच रही है। बुधवार को फिल्म ने 13 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसके साथ ही इसका कुल कलेक्शन 213 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिल्म ने महज छह दिनों में 200 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है।

‘बॉर्डर 2’ का दिनवार कलेक्शन

पहले दिन: 13 करोड़ रुपये

दूसरे दिन: 36.5 करोड़ रुपये

तीसरे दिन: 54.5 करोड़ रुपये

चौथे दिन: 59 करोड़ रुपये

पांचवें दिन: 20 करोड़ रुपये

छठे दिन: 13 करोड़ रुपये

इन बड़ी फिल्मों के टूटे रिकॉर्ड

‘बॉर्डर 2’ ने छह दिनों की कमाई में कई सुपरहिट फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

‘सुल्तान’: 195.90 करोड़ रुपये

‘टाइगर 3’: 196.00 करोड़ रुपये

‘छावा’: 197.75 करोड़ रुपये

इन सभी फिल्मों के रिकॉर्ड को पछाड़ते हुए ‘बॉर्डर 2’ ने नया बेंचमार्क सेट किया है।

‘बॉर्डर 2’ बनाम ‘धुरंधर’

अगर छठे दिन की कमाई की बात करें तो ‘धुरंधर’ ने 27 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जबकि ‘बॉर्डर 2’ ने उसी दिन 13 करोड़ रुपये कमाए। हालांकि, कुल कमाई के मामले में तस्वीर बिल्कुल अलग है।

‘बॉर्डर 2’: 213 करोड़ रुपये (6 दिन)

‘धुरंधर’: 180.25 करोड़ रुपये (6 दिन)

यानी दैनिक कमाई में भले ही ‘धुरंधर’ आगे रही हो, लेकिन कुल कलेक्शन में ‘बॉर्डर 2’ ने बाज़ी मार ली है।

फिल्म की स्टारकास्ट और कहानी

‘बॉर्डर 2’ का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है और 1997 में आई सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है। देशभक्ति, दमदार अभिनय और भव्य एक्शन के चलते फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।

RELATED ARTICLES

मार्वल फैंस का इंतजार खत्म, ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का ट्रेलर आया सामने

मार्वल स्टूडियोज़ ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का पहला ट्रेलर जारी कर दिया है। ट्रेलर में एक बार फिर मार्वल यूनिवर्स के कई...

सिनेमाघरों में छाई ‘धमाल 4’, पहले सप्ताह में 90 करोड़ से ज्यादा की कमाई

कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी कमाई कर रही है। शुरुआती वीकेंड में शानदार प्रदर्शन के बाद फिल्म की रफ्तार वीकडेज...

‘इश्कनामा’ का ट्रेलर आया सामने, शहनाज गिल और जय रंधावा की जोड़ी ने जीता दिल

अभिनेत्री शहनाज गिल और अभिनेता जय रंधावा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म एक ऐसी प्रेम कहानी को पर्दे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

कांवड़ मेले की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने 25 जुलाई तक शेष कार्य निपटाने के निर्देश दिए

पौड़ी:  आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने संबंधित विभागों तथा...

फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए पेपर लीक मामलों की सुनवाई के निर्णय का सीएम धामी ने किया स्वागत

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक के मामलों में दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने...

‘द स्कैम-लीक्ड’ का दमदार टीजर आउट, छात्रों के संघर्ष और पेपर लीक का दर्द आएगा नजर

देश में मेडिकल प्रवेश परीक्षा से जुड़े विवाद और पेपर लीक के मुद्दे पर जारी बहस के बीच अब इसी विषय पर आधारित एक...

श्रमिक कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – मुख्यमंत्री धामी

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए अनेक नई कल्याणकारी...

Recent Comments