Sunday, October 25, 2026
Home उत्तराखंड उत्तरकाशी में जनता से रूबरू हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, समस्याओं पर...

उत्तरकाशी में जनता से रूबरू हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, समस्याओं पर किया मंथन

उत्तरकाशी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जनपद उत्तरकाशी के गंगोरी स्थित इंटर कॉलेज में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित बहुउद्देशीय शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में कुल 32 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश शिकायतों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया।

कैबिनेट मंत्री ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया और स्वयं सहायता समूहों को सीआईएफ के चेक प्रदान किए। इसके साथ ही कृषि विभाग के माध्यम से 80 प्रतिशत अनुदान पर किसानों को दो पावर वीडर एवं आटा चक्की वितरित की गई। शिविर में ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जनता का हित सर्वोपरि है और जन समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर मौके पर ही किया जाना चाहिए। उन्होंने “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान की शुरुआत के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित शिविरों से ग्रामीणों को योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है और समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो रहा है।

कैबिनेट मंत्री ने जानकारी दी कि केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से इसका नाम बदलकर VB—G RAM G (विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन–ग्रामीण) किया गया है। उन्होंने इस योजना के पोस्टर का विमोचन भी किया। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत अब कार्यदिवस 100 से बढ़ाकर 125 कर दिए गए हैं तथा भुगतान व्यवस्था को 15 दिनों से बदलकर साप्ताहिक कर दिया गया है। यह योजना वर्ष 2047 तक विकसित भारत के विजन को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री ने जल निगम के एक्शन शिविर में अनुपस्थित रहने पर संबंधित अधिकारी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक सुरेश चौहान, जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी ममता पंवार, मंडल अध्यक्ष राजेश राणा, महावीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जय भारत, एडीएम मुक्ता मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

नशे के खिलाफ जागरूकता की पहल, सीएम ने वॉकथॉन का किया शुभारंभ

देहरादून-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

क्या ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप ने दी सैन्य हमले की धमकी

वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को चेतावनी...

सेहत के लिए गुणकारी है तुलसी, पेट की समस्याओं से लेकर तनाव तक में मिल सकता है लाभ

भारतीय घरों में पूजनीय मानी जाने वाली तुलसी का इस्तेमाल लंबे समय से पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में किया जाता रहा है। तुलसी की पत्तियों...

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!