Monday, September 7, 2026
Home उत्तराखंड सीएम धामी ने विश्व हिंदी दिवस के मौके पर दी शुभकामनाएं

सीएम धामी ने विश्व हिंदी दिवस के मौके पर दी शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी भावनाओं, संस्कारों और विचारों की सशक्त अभिव्यक्ति का माध्यम है, जो समाज के हर वर्ग को जोड़ने का कार्य करती है।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि हिंदी जन-जन की संवेदनाओं, रचनात्मकता और संवाद की भाषा है। यह हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने के साथ-साथ सामाजिक एकता को भी मजबूती प्रदान करती है।

सीएम धामी ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में हिंदी की बढ़ती स्वीकार्यता भारत की सांस्कृतिक चेतना और बौद्धिक परंपरा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत कर रही है। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदी दिवस हिंदी के संरक्षण, संवर्धन और व्यापक उपयोग के लिए हम सभी को प्रेरित करता है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे दैनिक जीवन में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को बढ़ावा दें और इसकी गरिमा को बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

RELATED ARTICLES

ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर डीएम की नजर, तय नियमों के पालन के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

एमडीडीए ने अवैध निर्माण पर कसा शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

नदी प्रदूषण पर प्रशासन सख्त, कूड़ा डालने वालों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

देहरादून 05 सितंबर,2026 (सू.वि), जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी उप जिलाधिकारियों, नगर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर डीएम की नजर, तय नियमों के पालन के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

एमडीडीए ने अवैध निर्माण पर कसा शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

नदी प्रदूषण पर प्रशासन सख्त, कूड़ा डालने वालों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

देहरादून 05 सितंबर,2026 (सू.वि), जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी उप जिलाधिकारियों, नगर...

सिनेमाघरों में छाई ‘मिर्जापुर: द मूवी’, ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ की कमाई

लंबे समय से जिस फिल्म का दर्शकों को इंतजार था, वह आखिरकार सिनेमाघरों में पहुंच गई है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के साथ...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!