Friday, April 24, 2026
Home उत्तराखंड जनता तक पहुँची सरकार: ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ शिविर सफल

जनता तक पहुँची सरकार: ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ शिविर सफल

टिहरी । दिनांक 26 दिसम्बर, शुक्रवार को विकास खण्ड जौनपुर की न्याय पंचायत स्यालसी स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार की उपस्थिति एवं जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में किया गया।

इस अवसर पर विधायक प्रीतम पंवार ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की कई न्याय पंचायतों में शिविर आयोजित हो चुके हैं तथा शेष स्थानों पर भी शीघ्र आयोजन किया जाएगा। शिविर में प्राप्त अधिकांश समस्याओं का समाधान मौके पर किया गया, जबकि शासन स्तर से संबंधित मामलों को शासन को प्रेषित किया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने हेतु ऐसे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

जिलाधिकारी ने सभी विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे। उन्होंने विद्यालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए तथा छात्रों से संवाद कर भविष्य की तैयारियों को लेकर मार्गदर्शन प्रदान किया।

शिविर में कुल 72 शिकायतें/मांग/आवेदन पत्र विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त हुए। शिविर के नोडल अधिकारी एई लोनिवि थत्यूड़ मदन मोहन जोशी रहे, जबकि मंच संचालन महावीर नौटियाल द्वारा किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा मौके पर सेवाएं प्रदान की गईं, जिनमें स्वास्थ्य परीक्षण, आयुष्मान कार्ड निर्माण, जॉब कार्ड आवेदन, यूसीसी पंजीकरण, राशन कार्ड संशोधन, कृषि उपकरण व दवा वितरण, पशुपालन सेवाएं एवं अन्य जनकल्याणकारी कार्य शामिल रहे।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख सीता पंवार, जिला पंचायत सदस्य ममता रावत व सविता देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेन्द्र भण्डारी, प्रधान गोरण दलपति पडियार व स्यालसी कुलदीप चौहान, भाजपा ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष खेमराज भट्ट, डीडीओ मो. असलम, एसडीएम नीलू चावला, तहसीलदार बिरम सिंह, बीडीओ अर्जुन सिंह रावत, सेवायोजन अधिकारी लक्ष्मी यादव, ईई जल निगम केएन सेमवाल, प्रधानाचार्य गिरीश चन्द्र बौड़ाई सहित विभिन्न विभागीय अधिकारियों / कार्मिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

RELATED ARTICLES

फर्जी वीडियो से चारधाम यात्रा को लेकर भ्रम फैलाया, आरोपी पर मुकदमा

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की चार धाम यात्रा सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। राज्य सरकार द्वारा यात्री...

जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुँचे उपराष्ट्रपति, मुख्यमंत्री धामी ने किया अभिवादन

देहरादून। देश के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत और अभिनंदन किया।

भक्ति और विश्वास के माहौल में केदारनाथ धाम के कपाट विधिपूर्वक खुले

रुद्रप्रयाग।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बने कपाट खुलने के दिव्य क्षणों के साक्षी हर हर महादेव, जय श्री केदार के उदघोष से प्रफुल्लित हुई...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

फर्जी वीडियो से चारधाम यात्रा को लेकर भ्रम फैलाया, आरोपी पर मुकदमा

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की चार धाम यात्रा सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। राज्य सरकार द्वारा यात्री...

जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुँचे उपराष्ट्रपति, मुख्यमंत्री धामी ने किया अभिवादन

देहरादून। देश के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत और अभिनंदन किया।

फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ से ‘रूप दी रानी’ गाना लॉन्च

आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी...

भक्ति और विश्वास के माहौल में केदारनाथ धाम के कपाट विधिपूर्वक खुले

रुद्रप्रयाग।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बने कपाट खुलने के दिव्य क्षणों के साक्षी हर हर महादेव, जय श्री केदार के उदघोष से प्रफुल्लित हुई...

Recent Comments