Monday, September 7, 2026
Home मनोरंजन ‘दृश्यम 3’ का ऐलान: अजय देवगन फिर लेंगे विजय सलगांवकर का किरदार,...

‘दृश्यम 3’ का ऐलान: अजय देवगन फिर लेंगे विजय सलगांवकर का किरदार, रिलीज़ 2 अक्टूबर 2026

बॉलीवुड की चर्चित क्राइम-थ्रिलर फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने की तैयारी में है। मेकर्स ने हाल ही में ‘दृश्यम 3’ का ऐलान कर दिया है, जिसके साथ ही यह साफ हो गया है कि अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म को 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज करने की योजना है। इस घोषणा के बाद से ही फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा कलाकारों के बदलाव को लेकर हो रही है। पहले जहां अक्षय खन्ना के फिल्म से अलग होने की खबरें सामने आई थीं, वहीं अब रिपोर्ट्स में एक नए नाम की एंट्री का दावा किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘दृश्यम 3’ में अभिनेता जयदीप अहलावत को अहम भूमिका के लिए चुना गया है। कहा जा रहा है कि वह इस फ्रेंचाइजी में पहली बार नजर आएंगे और उनका किरदार कहानी को एक नया मोड़ देगा।

बताया जा रहा है कि जयदीप अहलावत जनवरी 2026 से फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। हालांकि, इस कास्टिंग को लेकर अभी तक मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वहीं अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने की खबरों पर भी निर्माता चुप्पी साधे हुए हैं, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू भी आईजी मीरा देशमुख के किरदार में वापसी करेंगी। विजय सालगांवकर और मीरा देशमुख के बीच चलने वाला मानसिक संघर्ष तीसरे भाग में और भी तीखा होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि कहानी वहीं से आगे बढ़ेगी, जहां ‘दृश्यम 2’ का अंत हुआ था।

गौरतलब है कि ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2013 में मलयालम सिनेमा से हुई थी, जिसमें मोहनलाल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके हिंदी संस्करण ने भी दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। पहले दो हिस्सों की सफलता के बाद अब तीसरे पार्ट से भी दर्शकों को बड़ी उम्मीदें हैं।

RELATED ARTICLES

सिनेमाघरों में छाई ‘मिर्जापुर: द मूवी’, ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ की कमाई

लंबे समय से जिस फिल्म का दर्शकों को इंतजार था, वह आखिरकार सिनेमाघरों में पहुंच गई है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के साथ...

क्रिस्टल और रिदा ने अपने नाम किया ‘द ट्रेटर्स 2’ का खिताब, मिली 66 लाख की इनामी राशि

रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ का फिनाले बेहद रोमांचक रहा। शुरुआत से ही गद्दारों और मासूम खिलाड़ियों के बीच चल रही आंख-मिचौली का राज...

‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज, कुणाल खेमू का दिखा दमदार अंदाज; 18 सितंबर को होगी रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक कुणाल खेमू एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ एक्शन का तड़का लगाने के लिए तैयार हैं। उनकी आगामी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर डीएम की नजर, तय नियमों के पालन के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

एमडीडीए ने अवैध निर्माण पर कसा शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

नदी प्रदूषण पर प्रशासन सख्त, कूड़ा डालने वालों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

देहरादून 05 सितंबर,2026 (सू.वि), जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी उप जिलाधिकारियों, नगर...

सिनेमाघरों में छाई ‘मिर्जापुर: द मूवी’, ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ की कमाई

लंबे समय से जिस फिल्म का दर्शकों को इंतजार था, वह आखिरकार सिनेमाघरों में पहुंच गई है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के साथ...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!