Friday, April 24, 2026
Home उत्तराखंड “सीएम धामी ने रुद्रपुर में विकास योजनाओं का किया निरीक्षण”

“सीएम धामी ने रुद्रपुर में विकास योजनाओं का किया निरीक्षण”

रुद्रपुर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र और राज्य सरकार के विकास कार्यों का जमकर बखान किया. तराई के संस्थापक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित राम सुमेर शुक्ल की 47वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम में उन्होंने जनपद में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों के बारे में जनता के सम्मुख रखा. सीएम धामी ने अपने संबोधन में कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश चौतरफा विकास कर रहा है. उत्तराखंड सरकार द्वारा लिए जा रहे फैसले देश के लिए नजीर बन रहे हैं।

गौर हो कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रुद्रपुर पहुंचे. इस दौरान भाजपा संगठन के पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों द्वारा उनका स्वागत किया गया. जिसके बाद उन्होंने पंडित राम सुमेर शुक्ल मेडिकल कॉलेज में आयोजित तराई के संस्थापक सुमेर शुक्ल की 47वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इससे पूर्व उन्होंने तराई के संस्थापक राम सुमेर शुक्ल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. जिसके बाद उन्होंने शिलापट का अनावरण किया. इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि पंडित राम सुमेर शुक्ल ने लोगों को तराई में बसाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है. कहा कि जब यहां पर जंगल हुआ करते थे, वन्य जीव का आतंक हुआ करता था, तब पंडित राम सुमेर शुक्ल ने खास पहल की थी।

उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश चौतरफा विकास कर रहा है. उत्तराखंड सरकार द्वारा लिए जा रहे फैसले देश के लिए नजीर बन रहे हैं. उन्होंने कहा कि जनपद उधम सिंह नगर में भी विभिन्न विकास परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाया जा रहा है. रुद्रपुर में स्वास्थ्य के क्षेत्र लोगों को और अच्छी सुविधाएं मिल सके, इसके लिए मेडिकल कॉलेज का संचालन किया जा रहा है. इसके अलावा सड़कों में बेहतर काम हो रहा है. जल भराव की समस्या से जल्द ही लोगों को निजात मिलेगी. उन्होंने कहा कि किच्छा में एम्स के सेटेलाइट केंद्र का निर्माण प्रगति पर है, जल्द ही लोगों को वहां पर भी स्वास्थ्य सेवाएं मिल पाएंगी।

उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में सरकार काम कर रही है. खेल के क्षेत्र में जनपद में कई स्थानों पर स्ट्रक्चर बन कर तैयार हो रहे हैं. जिनमें राष्ट्रीय नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय खेलों का आयोजन हो सकता है. उन्होंने आगे कहा कि जमरानी बांध का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है. बांध बनने के बाद यूपी के कई क्षेत्रों को इससे सिंचाई का पानी मिलेगा. कहा कि डबल इंजन की सरकार ने ये काम भी कर दिखाया है. उन्होंने कहा कि आज हमारी सरकार ने गन्ने के समर्थन मूल्य में 30 रुपए प्रति कुंतल की बढ़ोतरी की है।

इस दौरान उन्होंने समाज में उत्कृष्ट काम करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया. एसआईआर पर बोलते हुए कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा ही नहीं है. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है. देश के किसी भी राज्य में चुनाव हुए हैं, लोगों ने डबल इंजन की सरकार को चुना है. देश की जनता झूठे नारों से प्रभावित नहीं होती, बल्कि काम करने वालों से प्रभावित होती है।

RELATED ARTICLES

फर्जी वीडियो से चारधाम यात्रा को लेकर भ्रम फैलाया, आरोपी पर मुकदमा

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की चार धाम यात्रा सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। राज्य सरकार द्वारा यात्री...

जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुँचे उपराष्ट्रपति, मुख्यमंत्री धामी ने किया अभिवादन

देहरादून। देश के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत और अभिनंदन किया।

भक्ति और विश्वास के माहौल में केदारनाथ धाम के कपाट विधिपूर्वक खुले

रुद्रप्रयाग।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बने कपाट खुलने के दिव्य क्षणों के साक्षी हर हर महादेव, जय श्री केदार के उदघोष से प्रफुल्लित हुई...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

फर्जी वीडियो से चारधाम यात्रा को लेकर भ्रम फैलाया, आरोपी पर मुकदमा

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की चार धाम यात्रा सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। राज्य सरकार द्वारा यात्री...

जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुँचे उपराष्ट्रपति, मुख्यमंत्री धामी ने किया अभिवादन

देहरादून। देश के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत और अभिनंदन किया।

फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ से ‘रूप दी रानी’ गाना लॉन्च

आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी...

भक्ति और विश्वास के माहौल में केदारनाथ धाम के कपाट विधिपूर्वक खुले

रुद्रप्रयाग।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बने कपाट खुलने के दिव्य क्षणों के साक्षी हर हर महादेव, जय श्री केदार के उदघोष से प्रफुल्लित हुई...

Recent Comments