Friday, April 24, 2026
Home उत्तराखंड “उत्तराखंड में नया प्रावधान: वन्यजीव अटैक में घायल व्यक्तियों को मिलेगा निशुल्क...

“उत्तराखंड में नया प्रावधान: वन्यजीव अटैक में घायल व्यक्तियों को मिलेगा निशुल्क उपचार”

देहरादून। प्रदेश में भालू व अन्य वन्यजीवों के हमलें में घायल हुए व्यक्तियों के उपचार का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में बढ़ रही वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं पर गंभीर चिंता जताते हुए मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन और प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु को इस संबंध में उचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

शनिवार को मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित कैंप कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की देरी न हो। घायलों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा प्रदान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा उपायों और जागरूकता कार्यक्रमों को और तेजी से चलाने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने हाल ही में वन्यजीव हमलों में मृतकों के स्वजन को दी जाने वाली मुआवजा राशि पांच लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये की है।

RELATED ARTICLES

फर्जी वीडियो से चारधाम यात्रा को लेकर भ्रम फैलाया, आरोपी पर मुकदमा

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की चार धाम यात्रा सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। राज्य सरकार द्वारा यात्री...

जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुँचे उपराष्ट्रपति, मुख्यमंत्री धामी ने किया अभिवादन

देहरादून। देश के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत और अभिनंदन किया।

भक्ति और विश्वास के माहौल में केदारनाथ धाम के कपाट विधिपूर्वक खुले

रुद्रप्रयाग।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बने कपाट खुलने के दिव्य क्षणों के साक्षी हर हर महादेव, जय श्री केदार के उदघोष से प्रफुल्लित हुई...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

फर्जी वीडियो से चारधाम यात्रा को लेकर भ्रम फैलाया, आरोपी पर मुकदमा

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की चार धाम यात्रा सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। राज्य सरकार द्वारा यात्री...

जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुँचे उपराष्ट्रपति, मुख्यमंत्री धामी ने किया अभिवादन

देहरादून। देश के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत और अभिनंदन किया।

फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ से ‘रूप दी रानी’ गाना लॉन्च

आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी...

भक्ति और विश्वास के माहौल में केदारनाथ धाम के कपाट विधिपूर्वक खुले

रुद्रप्रयाग।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बने कपाट खुलने के दिव्य क्षणों के साक्षी हर हर महादेव, जय श्री केदार के उदघोष से प्रफुल्लित हुई...

Recent Comments