Wednesday, September 9, 2026
Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत को दी महत्वपूर्ण सौगात—जल्द शुरू होगा पैरामेडिकल कॉलेज

मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत को दी महत्वपूर्ण सौगात—जल्द शुरू होगा पैरामेडिकल कॉलेज

चम्पावत।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने चंपावत दौरे के दौरान जनपद को एक और बड़ी सौगात दी है। उन्होंने जिले में पैरामेडिकल कॉलेज की स्थापना की घोषणा करते हुए कहा कि यह संस्थान न केवल जनपद में चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता को सुदृढ़ करेगा, बल्कि क्षेत्र के युवाओं को स्वास्थ्य क्षेत्र में रोजगार और प्रशिक्षण के नए अवसर भी प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि पैरामेडिकल कॉलेज की स्थापना से चंपावत और आस-पास के जिलों को कुशल तकनीकी स्वास्थ्य कर्मी उपलब्ध होंगे, जिससे प्राथमिक और माध्यमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सेवाओं को और प्रभावी बनाया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जनस्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है और चंपावत को आदर्श जिला बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि कॉलेज के लिए भूमि चयन और आवश्यक प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा “राज्य सरकार का लक्ष्य है कि पहाड़ी जिलों के युवाओं को अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा और रोजगार के अवसर प्राप्त हों। चंपावत में पैरामेडिकल कॉलेज की स्थापना इसी दिशा में एक ठोस कदम है।”

RELATED ARTICLES

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में अपात्र पाए गए

देहरादून। जनपद में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य की प्रगति की जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने समीक्षा की। इसको लेकर सोमवार...

एमडीडीए लगा रहा पौधे नहीं, हरित भविष्य की मजबूत नींव

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने देहरादून की हरियाली...

राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण, वे गढ़ते हैं देश का भविष्य- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुसुम कांता फाउंडेशन एवं मंथन वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह एवं छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम’ में प्रतिभाग...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मच्छर व दूषित पानी से फैलने वाले रोगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जारी की गाइडलाइन

देहरादून। बरसात में जल जनित एवं मच्छर जनित संक्रामक रोगों की आशंका बढ़ जाती है। डायरिया, पेचिश, टायफायड, हैजा, पीलिया एवं हेपेटाइटिस जैसे जल जनित...

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में अपात्र पाए गए

देहरादून। जनपद में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य की प्रगति की जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने समीक्षा की। इसको लेकर सोमवार...

एमडीडीए लगा रहा पौधे नहीं, हरित भविष्य की मजबूत नींव

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने देहरादून की हरियाली...

राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण, वे गढ़ते हैं देश का भविष्य- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुसुम कांता फाउंडेशन एवं मंथन वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह एवं छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम’ में प्रतिभाग...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!