Thursday, July 30, 2026
Home उत्तराखंड सीएम धामी ने एफआरआई में राज्य स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों का...

सीएम धामी ने एफआरआई में राज्य स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों का लिया जायजा

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित FRI पहुंचकर उत्तराखण्ड के रजत जयंती वर्ष उत्सव के आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारे लिए हर्ष का विषय है कि हम राज्य स्थापना का रजत उत्सव वर्ष मना रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे राज्य को पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी ने बनाया और आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी इसको संवार रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हमारे राज्य के रजत उत्सव वर्ष में प्रतिभाग करने आ रहे हैं। हमारे राज्य को हमेशा से उनका सानिध्य मिलता रहता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य ने इन 25 वर्षों में अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं और 2047 के विकसित भारत निर्माण की दिशा में हमारा राज्य अग्रणी भूमिका निभाने को तत्पर है।

उन्होंने जिला प्रशासन देहरादून, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग और संबंधित अधिकारियों को रजत उत्सव की तैयारियों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, विधायक श्री मुन्ना सिंह चौहान, श्री खजानदास, श्री सहदेव पुंडीर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

232 परिवारों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना बनी सहारा

देहरादून- हर परिवार का एक सपना होता है- अपना घर, ऐसा घर, जहां बच्चों की हंसी गूंजे, बुजुर्ग निश्चिंत होकर जीवन बिताएं और भविष्य सुरक्षित...

मुख्यमंत्री बोले— सीएम हेल्पलाइन-1905 पर दर्ज शिकायतों का तय समय में हो प्रभावी समाधान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेल्पलाइन पर प्राप्त...

SIR: दूसरे चरण के नोटिसों की सुनवाई का दौर शुरू

देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के कम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

232 परिवारों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना बनी सहारा

देहरादून- हर परिवार का एक सपना होता है- अपना घर, ऐसा घर, जहां बच्चों की हंसी गूंजे, बुजुर्ग निश्चिंत होकर जीवन बिताएं और भविष्य सुरक्षित...

रिलीज हुआ ‘रामायण’ का शानदार ट्रेलर, यश के रावण अवतार ने खींचा सबका ध्यान

लंबे इंतजार के बाद निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज कर दिया गया। करीब चार मिनट लंबे इस ट्रेलर...

मुख्यमंत्री बोले— सीएम हेल्पलाइन-1905 पर दर्ज शिकायतों का तय समय में हो प्रभावी समाधान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेल्पलाइन पर प्राप्त...

SIR: दूसरे चरण के नोटिसों की सुनवाई का दौर शुरू

देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के कम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम...

Recent Comments