Sunday, October 25, 2026
Home उत्तराखंड देहरादून में ओएनजीसी संविदा कर्मियों का प्रतिनिधिमंडल मिला कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी...

देहरादून में ओएनजीसी संविदा कर्मियों का प्रतिनिधिमंडल मिला कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से आज उनके कैंप कार्यालय में ओएनजीसी संविदा कर्मचारी संघ, देहरादून के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को अवगत कराया कि संघ द्वारा पिछले कई वर्षों से ओएनजीसी प्रबंधन से यह मांग की जा रही है कि मृतक आश्रितों एवं मेडिकल अनफिट घोषित कर्मचारियों के स्थान पर उनके आश्रितों को रोजगार का अवसर प्रदान किया जाए। संघ के सदस्यों ने कहा कि इस मुद्दे पर उन्होंने बार-बार लिखित और मौखिक रूप से प्रबंधन से वार्ता की है, लेकिन अभी तक ठोस समाधान नहीं हो सका है।

संघ ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से अनुरोध किया कि वे इस विषय में हस्तक्षेप कर संवेदनशीलता के साथ कर्मचारियों के आश्रितों को रोजगार दिलाने में सहयोग करें।इस पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें सकारात्मक आश्वासन दिया।

इस अवसर पर पार्षद नंदनी शर्मा, अध्यक्ष संदीप कुमार, महामंत्री जितेंद्र चौहान, प्रमोद कुमार, विपिन गहलोत, विकास कुमार, मानसिंह थापा, आकाश कुमार, नंद कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

नशे के खिलाफ जागरूकता की पहल, सीएम ने वॉकथॉन का किया शुभारंभ

देहरादून-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

क्या ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप ने दी सैन्य हमले की धमकी

वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को चेतावनी...

सेहत के लिए गुणकारी है तुलसी, पेट की समस्याओं से लेकर तनाव तक में मिल सकता है लाभ

भारतीय घरों में पूजनीय मानी जाने वाली तुलसी का इस्तेमाल लंबे समय से पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में किया जाता रहा है। तुलसी की पत्तियों...

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!