Monday, September 7, 2026
Home उत्तराखंड “मुख्यमंत्री धामी बोले – विज्ञान और नवाचार बनाएंगे उत्तराखंड को आत्मनिर्भर”

“मुख्यमंत्री धामी बोले – विज्ञान और नवाचार बनाएंगे उत्तराखंड को आत्मनिर्भर”

गुप्तकाशी (रुद्रप्रयाग)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार सीमांत क्षेत्रों में विकास और सेवाओं के विस्तार के लिए सीमांत क्षेत्र विकास परिषद का गठन करेगी। इसके साथ ही सीमांत जिलों में आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में प्रशिक्षण हेतु नवाचार केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे।

उन्होंने बुधवार को गुप्तकाशी में आयोजित चतुर्थ सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ करते हुए यह घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में बेहतर सुविधाएं और सेवाएं देना सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। नवाचार केंद्रों के माध्यम से आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित जानकारी और प्रशिक्षण का प्रसार किया जाएगा।

धामी ने विभिन्न जिलों से आए बाल वैज्ञानिकों के साथ जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन संरक्षण, आपदा प्रबंधन, विज्ञान एवं ऊर्जा संरक्षण पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव सीमांत क्षेत्रों के प्रतिभावान बाल वैज्ञानिकों को नई दिशा और अवसर देगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विज्ञान, नवाचार और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है। देहरादून में देश की पांचवीं साइंस सिटी का निर्माण पर्वतीय राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी।

RELATED ARTICLES

ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर डीएम की नजर, तय नियमों के पालन के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

एमडीडीए ने अवैध निर्माण पर कसा शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

नदी प्रदूषण पर प्रशासन सख्त, कूड़ा डालने वालों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

देहरादून 05 सितंबर,2026 (सू.वि), जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी उप जिलाधिकारियों, नगर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर डीएम की नजर, तय नियमों के पालन के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

एमडीडीए ने अवैध निर्माण पर कसा शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

नदी प्रदूषण पर प्रशासन सख्त, कूड़ा डालने वालों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

देहरादून 05 सितंबर,2026 (सू.वि), जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी उप जिलाधिकारियों, नगर...

सिनेमाघरों में छाई ‘मिर्जापुर: द मूवी’, ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ की कमाई

लंबे समय से जिस फिल्म का दर्शकों को इंतजार था, वह आखिरकार सिनेमाघरों में पहुंच गई है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के साथ...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!