Saturday, July 25, 2026
Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री ने आयुर्वेद दिवस के अवसर पर जनता को शुभकामनाएं प्रेषित कीं

मुख्यमंत्री ने आयुर्वेद दिवस के अवसर पर जनता को शुभकामनाएं प्रेषित कीं

देहरादून । राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर मुख्यमंत्र पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान धनवंतरि के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि आयुर्वेद प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा एवं जीवन जीने की एक पद्धति है, जिसने सदियों से मानवता को निरोगी जीवन का मार्ग दिखाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड ने आयुष चिकित्सा एवं आयुर्वेद के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। सरकार के सतत प्रयासों और पहल के परिणामस्वरूप लाखों की संख्या में नागरिक आयुर्वेद से लाभान्वित हुए हैं। प्रदेश में आयुर्वेद और योग पद्धति को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसके तहत राज्य में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, अनुसंधान एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों को सुदृढ़ किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि आयुर्वेद और योग की वैज्ञानिक परंपरा हमारे समाज को स्वस्थ, निरामय और सशक्त बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा आयुर्वेद के सिद्धांतों को दिनचर्या का हिस्सा बनाने हेतु प्रेरित हों।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री का सख्त संदेश—जन समस्याओं का समाधान तय समय सीमा में करें अधिकारी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं...

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने फिल्म विकास परिषद के अधिकारियों के साथ की चर्चा

देहरादून। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड़, लाडपुर स्थित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के कार्यालय में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के...

महायोजना-2041 को लेकर फिर होगी जनसुनवाई, हर नागरिक की राय को मिलेगा महत्व

देहरादून – देहरादून की विकास यात्रा को वर्ष 2041 तक नई दिशा देने वाली महायोजना-2041 में आम जनता की भागीदारी को और मजबूत बनाने के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मुख्यमंत्री का सख्त संदेश—जन समस्याओं का समाधान तय समय सीमा में करें अधिकारी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं...

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने फिल्म विकास परिषद के अधिकारियों के साथ की चर्चा

देहरादून। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड़, लाडपुर स्थित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के कार्यालय में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के...

महायोजना-2041 को लेकर फिर होगी जनसुनवाई, हर नागरिक की राय को मिलेगा महत्व

देहरादून – देहरादून की विकास यात्रा को वर्ष 2041 तक नई दिशा देने वाली महायोजना-2041 में आम जनता की भागीदारी को और मजबूत बनाने के...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा- वन्यजीव पर्यटन बने ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक लेते हुए, प्रदेश में मानव...

Recent Comments