Friday, July 24, 2026
Home उत्तराखंड महिलाओं के स्वास्थ्य व सशक्तिकरण हेतु राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया अभियान...

महिलाओं के स्वास्थ्य व सशक्तिकरण हेतु राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया अभियान का शुभारंभ

देहरादून।बुधवार को जनपद देहरादून में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारम्भ राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया, जिसका शुभारम्भ उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह (से.नि.) तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा मध्य प्रदेश के धार से वर्चुअल माध्यम से शिविर में उपस्थित लाभार्थियों को सम्बोधित किया गया। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में आयोजित शिविर में 563 लाभार्थियों का पंजीकरण करते हुए विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गई।

बुधवार को जनपद देहरादून में आयोजित कुल 6 स्वास्थ्य शिविरों में कुल 1600 लाभार्थियों द्वारा स्वास्थ्य जांच सेवाओं का लाभ लिया गया। जिसका विवरण निम्नवत है-

जनपद देहरादून में आज आयोजित कुल शिविर – 6 (2 विशेषज्ञ स्वास्थ्य कैंप)

शिविरों में कुल लाभार्थियों की संख्या – 1600

उच्च रक्तचाप जांच- 241
मधुमेह – 240
सर्वाईकल कैंसर- 59
स्तन कैंसर जांच- 28
मुख कैंसर- 112
ए.एन.सी जांच 62
किशोरी स्वास्थ्य परामर्श-38
पोषण परामर्श -125
अनीमिया जांच – 197
टीकाकरण- 59
टीबी जांच – 173
टीबी निःक्षय मित्र- 23
स्वास्थ्य परामर्श 215
आयुष्मान कार्ड 25
ई रक्तकोष पंजीकरण 90
रक्तदान – 71

शुभारम्भ कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह (से.नि.), मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती रेखा आर्य, टिहरी लोकसभा सांसद श्रीमती माला राजलक्ष्मी शाह, धर्मपुर विधायक श्री विनोद चमोली, कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर, राजपुर विधायक श्री खजानदास, कपकोट के विधायक सुरेश गड़िया, जलागम परिषद के उपाध्यक्ष रमेश गड़िया, मुख्य सचिव श्री आनंदवर्द्धन, स्वास्थ्य सचिव डॉ0 आर. राजेश कुमार, सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी, जिलाधिकारी श्री सविन बंसल, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ0 सुनीता टम्टा, मिशन निदेशक एन.एच.एम. मनुज गोयल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मनोज कुमार शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव शाह, चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ0 अजय आर्य, मेडिकल कॉलेज प्राचार्या डॉ0 गीता जैन सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

विदित हो कि जनपद देहरादून में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक सामुदायिक एवं ग्राम/वार्ड स्तर पर 425 बहुउद्देश्यीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जायेगा। जिसमें से 12 वृहद शिविर उप जिला चिकित्सालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आयोजित किये जायेंगे।

RELATED ARTICLES

कांवड़ मेले की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने 25 जुलाई तक शेष कार्य निपटाने के निर्देश दिए

पौड़ी:  आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने संबंधित विभागों तथा...

फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए पेपर लीक मामलों की सुनवाई के निर्णय का सीएम धामी ने किया स्वागत

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक के मामलों में दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने...

‘द स्कैम-लीक्ड’ का दमदार टीजर आउट, छात्रों के संघर्ष और पेपर लीक का दर्द आएगा नजर

देश में मेडिकल प्रवेश परीक्षा से जुड़े विवाद और पेपर लीक के मुद्दे पर जारी बहस के बीच अब इसी विषय पर आधारित एक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

कांवड़ मेले की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने 25 जुलाई तक शेष कार्य निपटाने के निर्देश दिए

पौड़ी:  आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने संबंधित विभागों तथा...

फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए पेपर लीक मामलों की सुनवाई के निर्णय का सीएम धामी ने किया स्वागत

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक के मामलों में दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने...

‘द स्कैम-लीक्ड’ का दमदार टीजर आउट, छात्रों के संघर्ष और पेपर लीक का दर्द आएगा नजर

देश में मेडिकल प्रवेश परीक्षा से जुड़े विवाद और पेपर लीक के मुद्दे पर जारी बहस के बीच अब इसी विषय पर आधारित एक...

श्रमिक कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – मुख्यमंत्री धामी

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए अनेक नई कल्याणकारी...

Recent Comments